स्टाकिस्टों की मांग बढऩे एवं आपूर्ति घटने के कारण हाल ही में सरसों तेल के भाव 1400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गए, भविष्य में इसमें और अधिक तेज़ी की संभावना कम है। आपूर्ति कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों मांग बढऩे से एक माह के दौरान तेल सरसों तेल के भाव 1400 रुपए बढक़र 15700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। टीनों में इसके भाव100 रूपये बढक़र 2650/3000 रूपये हो गए। दादरी मंडी इसके भाव 15500 रुपए प्रति किवंटल बोले गए। उक्त अवधि के दौरान तेल मिलों की मांग से सरसों के भाव मे900रुपए बढक़र 7750/7800 रुपए प्रति कुंतल हो गए। देश की विभिन्न मंडियों में सरसों के आवक 7 लाख बोरी के लगभग दैनिक हो रही है। राजस्थान की मंडियों में भी बिकवाली घटने से जयपुर में 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों के भाव इसी अनुपात में बढक़र 8000/8050 रूपये प्रति कुंतल हो गई। भरतपुर-अलवर में इसी अनुपात में बढक़र 7600/7700 तथा आगरा में 8825 रूपए प्रति कुंतल हो गए। बिहार बंगाल की मांग से जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 500 से बढक़र 14850 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। अनुकूल मौसम होने के कारन सरसों के उत्पादन 117.25 लाख टन होने की संभावना व्यक्त की गई है। गर्मी का सीजन होने के कारण आने वाले समय में सरसों तेल की खपत कमजोर होने की संभावना है। वर्तमान परिदृश्य में सरसों तेल की कीमतों में ओर अधिक बढऩे की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार 400/500 रूपए के उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।