ग्लोबल ईवी मार्केट में बूम के हालातों की रिपोर्ट आ रही है। वर्ष 2025 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में ईवी की ग्लोबल सेल्स 90 लाख यूनिट्स के लेवल को पार कर गई जो पिछले साल की पहली छमाही में हुई सेल से मुकाबले 28 परसेंट की जबरदस्त ग्रोथ है। चीन और यूरोप इस इलेक्ट्रिक ट्रांजिशन की अगुवाई कर रहे हैं। ग्लोबल ईवी मार्केट में चीन का शेयर 50 परसेंट है जहां लगभग आधी नई गाडिय़ां अब इलेक्ट्रिक हो चुकी हैं। यूरोप में भी ईवी हाई ग्रोथ के चार्ट पर है। हालांकि यूरोप के सभी देशों के हालात एक जैसे नहीं है। यूके और जर्मनी इस मोर्चे पर सबसे आगे हैं, जबकि फ्रांस पीछे छूट गया है क्योंकि वहां के प्राइस सेंसिटिव कस्टमर सब्सिडी में कटौती के कारण ईवी से छिटक रहे हैं। वहीं, नॉर्थ अमेरिका खासकर कनाडा में ईवी सेल्स ग्रोथ 2025 में धीमी पड़ती दिख रही है। प्रेसिडेंट ट्रंप के फेवरेट चाइल्ड ...बिग ब्यूटीफुल बिल... के बाद अमेरिका में ईवी मार्केट के डिसरप्ट हो जाने की आशंका है। वर्ष की पहली छमाही में ग्लोबल मार्केट में 28 परसेंट ग्रोथ के साथ 91 लाख ईवी की सेल हुई। वहीं ईवी के ग्लोबल गढ़ चीन में 32 परसेंट ग्रोथ के साथ 55 लाख ईवी बिके। यूरोप में ईवी सेल्स 26 परसेंट ग्रोथ के साथ 20 लाख यूनिट्स रही जबकि नॉर्थ अमेरिका में 3 परसेंट की फ्लैट ग्रोथ के साथ केवल 9 लाख ईवी ही बिके। रेस्ट ऑफ द वल्र्ड यानी सभी बाकी देशों में मिलाकर कुल 7 लाख यूनिट्स ईवी की कस्टमर को डिलिवरी हुई। वर्ष 2025 की पहली छमाही में यूरोपीय ईवी मार्केट में 26 परसेंट ग्रोथ के साथ कुल 20 लाख यूनिट्स बिकीं। बैटरी इलेक्ट्रिक वेहीकल्स (बीईवी) की सेल्स में 26 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई है और इसका बड़ा कारण छोटे मॉडलों जैसे रेनॉ 4 और रेनॉ 5 के आने और ऑटो कंपनियों की एमिशन टार्गेट्स को पूरा करने की कोशिश है। प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों (पीएचईवी) की सेल्स में भी 27 परसेंट की बढ़त हुई है। जर्मनी और यूके में क्रमश: 40 और 32 परसेंट की ग्रोथ हुई जबकि फ्रांस में सब्सिडी कटौती के कारण सेल्स 13 परसेंट घट गई। फ्रांस की ही तरह नॉर्थ अमेरिका (अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको) में ईवी सेल्स ग्रोथ सुस्त पड़ती जा रहा है। इन मार्केट्स में ईवी सेल्स में केवल 3 परसेंट की ग्रोथ हुई। कनाडा में सेल्स जहां 23 परसेंट घटी वहीं मेक्सिको में 20 परसेंट बढ़ी। अमेरिका में ईवी सेल्स में केवल 6 परसेंट की ग्रोथ हुई। प्रेसिडेंट ट्रंप के ...बिग ब्यूटिफुल बिल...के कारण IRA (Inflation Reduction Act) के तहत नए, पुराने और कमर्शियल सहित सभी तरह के ईवी पर मिलने वाले सभी कंज्यूमर टैक्स क्रेडिट्स समाप्त कर दिए गए हैं। अमेरिका में इस वर्ष बेचे गए आधे से अधिक ईवी टैक्स क्रेडिट के योग्य रहे हैं। तीसरी तिमाही में ईवी सेल्स बढऩे और चौथी तिमाही में फिर घटने की आशंका है। वर्ष 2025 की पहली छमाही में चीन के ईवी मार्केट में हाई बेस पर 32 परसेंट की ग्रोथ हुई। हालांकि गलाकाट कंपीटिशन और प्राइसवॉर छिडऩे के कारण ईवी की प्राइस में भारी कमी आई है। कुछ शहरों में पहली छमाही की सब्सिडी खत्म हो गई हैं जिससे दूसरी छमाही में ग्रोथ में करेक्शन की आशंका है।
