TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

01-12-2025

पश्चिमी देशों की कंपनियों के रूस से बाहर जाने से इंडियन उद्योगों के लिए काफी अवसर : फियो अध्यक्ष

  •  इंडियन एक्सपोर्टर्स के शीर्ष निकाय फियो ने कहा कि पश्चिमी कंपनियों के रूस से बाहर जाने से भारतीय कंपनियों के लिए वहां काफी अवसर है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन्स (फियो) ने यह  भी कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चार दिसंबर से शुरू हो रही दो दिवसीय भारत यात्रा और उसके साथ आयोजित होने वाले भारत-रूस व्यापार मंच की बैठक दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को मजबूत करने का अवसर है। वर्ष 2021 से पिछले चार साल में भारत-रूस द्विपक्षीय व्यापार पांच गुना से अधिक बढक़र वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 68.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इसमें भारत का निर्यात 4.88 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात (मुख्यत: कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पाद एवं उर्वरक) 63.84 अरब डॉलर का था। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त अवधि में भी आयात 26.45 अरब डॉलर तथा निर्यात 1.84 अरब डॉलर रहा। फियो के अध्यक्ष एस सी रल्हन ने कहा कि हालांकि व्यापार में यह उल्लेखनीय वृद्धि ऊर्जा एवं कच्चे माल पर आधारित है और व्यापार असंतुलन रूस के पक्ष में काफी बढ़ गया है, फिर भी भारतीय निर्यातकों के लिए काफी संभावनाएं मौजूद हैं। रल्हन ने कहा, ‘‘पश्चिमी कंपनियों के रूस से बाहर जाने से जो स्थान खाली हुआ है, उसे भारतीय कंपनियां भर सकती हैं। दवाइयां, इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि उत्पाद, मोटर गाडय़िां एवं उनके पुर्जे तथा सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं की रूस में भारी मांग है।’’ दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तथा 2025 तक आपसी निवेश को 50 अरब डॉलर तक ले जाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। रूस ने भारत में तेल-गैस, पेट्रोरसायन, बैंकिंग, रेलवे एवं इस्पात क्षेत्र में निवेश किया है, जबकि भारत ने रूस में मुख्यत: तेल-गैस एवं दवा क्षेत्र में निवेश किया है। फियो अध्यक्ष ने कहा, ‘‘व्यापार मंच की बैठक ठीक समय होने जा रहा है। अब हमें ऊर्जा आधारित व्यापार से हटकर इंजीनियरिंग सामान, रसायन, दवाइयां, कृषि, वस्त्र, चमड़ा, आभूषण तथा मूल्यवर्धित निर्मित उत्पादों की ओर बढऩा होगा। यह मंच संतुलित एवं दीर्घकालिक व्यापार का का रास्ता साफ करेगा।’’

Share
पश्चिमी देशों की कंपनियों के रूस से बाहर जाने से इंडियन उद्योगों के लिए काफी अवसर : फियो अध्यक्ष

 इंडियन एक्सपोर्टर्स के शीर्ष निकाय फियो ने कहा कि पश्चिमी कंपनियों के रूस से बाहर जाने से भारतीय कंपनियों के लिए वहां काफी अवसर है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन्स (फियो) ने यह  भी कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चार दिसंबर से शुरू हो रही दो दिवसीय भारत यात्रा और उसके साथ आयोजित होने वाले भारत-रूस व्यापार मंच की बैठक दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को मजबूत करने का अवसर है। वर्ष 2021 से पिछले चार साल में भारत-रूस द्विपक्षीय व्यापार पांच गुना से अधिक बढक़र वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 68.7 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इसमें भारत का निर्यात 4.88 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात (मुख्यत: कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पाद एवं उर्वरक) 63.84 अरब डॉलर का था। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त अवधि में भी आयात 26.45 अरब डॉलर तथा निर्यात 1.84 अरब डॉलर रहा। फियो के अध्यक्ष एस सी रल्हन ने कहा कि हालांकि व्यापार में यह उल्लेखनीय वृद्धि ऊर्जा एवं कच्चे माल पर आधारित है और व्यापार असंतुलन रूस के पक्ष में काफी बढ़ गया है, फिर भी भारतीय निर्यातकों के लिए काफी संभावनाएं मौजूद हैं। रल्हन ने कहा, ‘‘पश्चिमी कंपनियों के रूस से बाहर जाने से जो स्थान खाली हुआ है, उसे भारतीय कंपनियां भर सकती हैं। दवाइयां, इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि उत्पाद, मोटर गाडय़िां एवं उनके पुर्जे तथा सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं की रूस में भारी मांग है।’’ दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तथा 2025 तक आपसी निवेश को 50 अरब डॉलर तक ले जाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। रूस ने भारत में तेल-गैस, पेट्रोरसायन, बैंकिंग, रेलवे एवं इस्पात क्षेत्र में निवेश किया है, जबकि भारत ने रूस में मुख्यत: तेल-गैस एवं दवा क्षेत्र में निवेश किया है। फियो अध्यक्ष ने कहा, ‘‘व्यापार मंच की बैठक ठीक समय होने जा रहा है। अब हमें ऊर्जा आधारित व्यापार से हटकर इंजीनियरिंग सामान, रसायन, दवाइयां, कृषि, वस्त्र, चमड़ा, आभूषण तथा मूल्यवर्धित निर्मित उत्पादों की ओर बढऩा होगा। यह मंच संतुलित एवं दीर्घकालिक व्यापार का का रास्ता साफ करेगा।’’


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news