TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

29-05-2026

घटती बर्थ रेट : ताइवान बच्चें को देगा टैक्स इंसेंटिव

  •  ताइवान की सरकार तेजी से घटती जन्म दर और बुढ़ाती आबादी के क्राइसिस से निपटने के लिए बड़े स्तर पर नई पारिवारिक सहायता योजनाएं शुरू करने जा रही है। प्रेसिडेंट लाई चिंग-ते प्रशासन ने 18 नई पॉलिसी के एक पैकेज की घोषणा की है, जिनमें बच्चों के लिए इंवेस्टमेंट अकाउंट, मासिक भत्ता, टेक्स इंसेंटिव और मैटर्निटी-पैटर्निटी (मातृत्व-पितृत्व) लाभ का दायरा बढ़ाना शामिल हैं। नई योजना के तहत 0 से 18 वर्ष तक के पर बच्चे को हर महीने 5,000 ताइवानी डॉलर का विकास भत्ता दिया जाएगा। 0 से 6 वर्ष तक की आयु में पूरी राशि परिवार को सीधे मिलेगी, जबकि 6 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए आधी राशि नकद दी जाएगी और बाकी आधी सरकार द्वारा विशेष निवेश खाते में जमा की जाएगी। सरकार इन खातों का प्रबंधन पेशेवर निवेश संस्थाओं के माध्यम से करेगी और कम से कम दो वर्ष की फिक्स्ड डिपॉजिट रेट जितना मिमिमम रिटर्न दिया जाएगा।  अनुमान है कि इससे 18 वर्ष की आयु तक पर बच्चे के खाते में कम से कम 3.6 लाख ताइवानी डॉलर जमा हो सकते हैं, जिनका इस्तेमाल हायर एजुकेशन, बिजनस और दूसरे बड़े खर्चों के लिए किया जा सकेगा। ताइवान की सरकार का मानना है कि बढ़ती लाइफस्टाइल कॉस्ट, महंगे घर और बच्चों के पालन-पोषण का खर्च युवा दंपतियों को बच्चे पैदा करने से रोक रहा है। इसी कारण सरकार अब सार्वजनिक सहायता आधारित पालन-पोषण मॉडल अपनाने की ओर बढ़ रही है। नई नीतियों में कंपनियों को चाइल्ड केयर फैसिलिटी उपलब्ध कराने पर टैक्स रिबेट भी शामिल है। जो कंपनियां कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केयर सेवाएं उपलब्ध कराएंगी, उन्हें संबंधित खर्च पर 200' तक कर कटौती का लाभ मिल सकेगा। मातृत्व अवकाश को 8 सप्ताह से बढ़ाकर 12 सप्ताह किया जाएगा, पितृत्व अवकाश बढ़ाया जाएगा और बच्चों की देखभाल के लिए लचीले कार्य घंटों की सुविधा भी दी जाएगी। सरकार किराया सहायता, छात्र लोन राहत और सार्वजनिक बाल देखभाल सेवाओं का भी विस्तार करेगी। ताइवान दुनिया की सबसे कम जन्म दर वाले क्षेत्रों में शामिल है। 2025 में देश की कुल बर्थरेट लगभग 1.12 रही, जो जनसंख्या स्थिर रखने के लिए आवश्यक स्तर 2.1 से काफी कम है।

Share
घटती बर्थ रेट : ताइवान बच्चें को देगा टैक्स इंसेंटिव

 ताइवान की सरकार तेजी से घटती जन्म दर और बुढ़ाती आबादी के क्राइसिस से निपटने के लिए बड़े स्तर पर नई पारिवारिक सहायता योजनाएं शुरू करने जा रही है। प्रेसिडेंट लाई चिंग-ते प्रशासन ने 18 नई पॉलिसी के एक पैकेज की घोषणा की है, जिनमें बच्चों के लिए इंवेस्टमेंट अकाउंट, मासिक भत्ता, टेक्स इंसेंटिव और मैटर्निटी-पैटर्निटी (मातृत्व-पितृत्व) लाभ का दायरा बढ़ाना शामिल हैं। नई योजना के तहत 0 से 18 वर्ष तक के पर बच्चे को हर महीने 5,000 ताइवानी डॉलर का विकास भत्ता दिया जाएगा। 0 से 6 वर्ष तक की आयु में पूरी राशि परिवार को सीधे मिलेगी, जबकि 6 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए आधी राशि नकद दी जाएगी और बाकी आधी सरकार द्वारा विशेष निवेश खाते में जमा की जाएगी। सरकार इन खातों का प्रबंधन पेशेवर निवेश संस्थाओं के माध्यम से करेगी और कम से कम दो वर्ष की फिक्स्ड डिपॉजिट रेट जितना मिमिमम रिटर्न दिया जाएगा।  अनुमान है कि इससे 18 वर्ष की आयु तक पर बच्चे के खाते में कम से कम 3.6 लाख ताइवानी डॉलर जमा हो सकते हैं, जिनका इस्तेमाल हायर एजुकेशन, बिजनस और दूसरे बड़े खर्चों के लिए किया जा सकेगा। ताइवान की सरकार का मानना है कि बढ़ती लाइफस्टाइल कॉस्ट, महंगे घर और बच्चों के पालन-पोषण का खर्च युवा दंपतियों को बच्चे पैदा करने से रोक रहा है। इसी कारण सरकार अब सार्वजनिक सहायता आधारित पालन-पोषण मॉडल अपनाने की ओर बढ़ रही है। नई नीतियों में कंपनियों को चाइल्ड केयर फैसिलिटी उपलब्ध कराने पर टैक्स रिबेट भी शामिल है। जो कंपनियां कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केयर सेवाएं उपलब्ध कराएंगी, उन्हें संबंधित खर्च पर 200' तक कर कटौती का लाभ मिल सकेगा। मातृत्व अवकाश को 8 सप्ताह से बढ़ाकर 12 सप्ताह किया जाएगा, पितृत्व अवकाश बढ़ाया जाएगा और बच्चों की देखभाल के लिए लचीले कार्य घंटों की सुविधा भी दी जाएगी। सरकार किराया सहायता, छात्र लोन राहत और सार्वजनिक बाल देखभाल सेवाओं का भी विस्तार करेगी। ताइवान दुनिया की सबसे कम जन्म दर वाले क्षेत्रों में शामिल है। 2025 में देश की कुल बर्थरेट लगभग 1.12 रही, जो जनसंख्या स्थिर रखने के लिए आवश्यक स्तर 2.1 से काफी कम है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news