TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

04-08-2025

सेहत का खजाना है लहसुन

  •  हमारे किचन में कई ऐसे सुपरफूड्स होते हैं, जो दवाइयों की जरूरत को कम कर सकते हैं और लहसुन इनमें से एक है। यह केवल खाने को स्वादिष्ट नहीं बनाता, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ भी बहुत हैं।  रोजाना सुबह लंच से पहले लहसुन की 2-3 कलियां चबाने से आपकी सेहत को कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं। लहसुन में एलिसिन नामक सल्फर युक्त फाइटोकेमिकल होता है, जो बीमारियों से बचाव करता है और सूजन को कम करने में सहायक है। यह स्किन के लिए भी लाभकारी है, क्योंकि यह मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करता है और स्किन को साफ करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। लहसुन हमेशा से ही एक औषधि रही है। इसके कई उपयोग हैं। खाली पेट लहसुन खाना इंसानी शरीर के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसके अलावा व्यक्ति खाने से पहले भी अगर नियमित रूप से लहसुन खाता है तो यह उसके स्वास्थ के लिए बहुत बेहतर है। लहसुन एक बेहतरीन एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, एंटिफंगल और एंटिपैरासिटिक एजेंट के रूप में काम करता है। यह बैक्टीरिया और वायरस जैसे पैथोजेन को मारता है, जिससे बैक्टीरियल और वायरल बीमारियों से बचाव होता है। इसके अतिरिक्त, लहसुन शरीर से टॉक्सिक हैवी मेटल्स को निकालता है और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। लहसुन ठंड, फ्लू, सर्दी और जुकाम से भी बचाव करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है, जिससे हाइपरटेंशन की समस्या कम होती है। पित्त रोगियों को लहसुन के सेवन की सलाह नहीं दी जाती है। ऐसे लोग जिनको कब्ज, पेट खराब रहना, उल्टी, या बवासीर जैसी कब्ज की बीमारी है, उन्हें लहसुन का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। एक स्वस्थ आदमी लहसुन को सब्जियों, चटनी, डिप, सलाद या सूप में मिलाकर भी खा सकते हैं, लेकिन इसके कच्चे सेवन से अधिक लाभ होता है। यह किचन का एक ऐसा सुपरफूड है, जो आपकी सेहत को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

Share
सेहत का खजाना है लहसुन

 हमारे किचन में कई ऐसे सुपरफूड्स होते हैं, जो दवाइयों की जरूरत को कम कर सकते हैं और लहसुन इनमें से एक है। यह केवल खाने को स्वादिष्ट नहीं बनाता, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ भी बहुत हैं।  रोजाना सुबह लंच से पहले लहसुन की 2-3 कलियां चबाने से आपकी सेहत को कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं। लहसुन में एलिसिन नामक सल्फर युक्त फाइटोकेमिकल होता है, जो बीमारियों से बचाव करता है और सूजन को कम करने में सहायक है। यह स्किन के लिए भी लाभकारी है, क्योंकि यह मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करता है और स्किन को साफ करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। लहसुन हमेशा से ही एक औषधि रही है। इसके कई उपयोग हैं। खाली पेट लहसुन खाना इंसानी शरीर के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसके अलावा व्यक्ति खाने से पहले भी अगर नियमित रूप से लहसुन खाता है तो यह उसके स्वास्थ के लिए बहुत बेहतर है। लहसुन एक बेहतरीन एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, एंटिफंगल और एंटिपैरासिटिक एजेंट के रूप में काम करता है। यह बैक्टीरिया और वायरस जैसे पैथोजेन को मारता है, जिससे बैक्टीरियल और वायरल बीमारियों से बचाव होता है। इसके अतिरिक्त, लहसुन शरीर से टॉक्सिक हैवी मेटल्स को निकालता है और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। लहसुन ठंड, फ्लू, सर्दी और जुकाम से भी बचाव करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है, जिससे हाइपरटेंशन की समस्या कम होती है। पित्त रोगियों को लहसुन के सेवन की सलाह नहीं दी जाती है। ऐसे लोग जिनको कब्ज, पेट खराब रहना, उल्टी, या बवासीर जैसी कब्ज की बीमारी है, उन्हें लहसुन का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। एक स्वस्थ आदमी लहसुन को सब्जियों, चटनी, डिप, सलाद या सूप में मिलाकर भी खा सकते हैं, लेकिन इसके कच्चे सेवन से अधिक लाभ होता है। यह किचन का एक ऐसा सुपरफूड है, जो आपकी सेहत को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news