देश के प्रमुख क्विक सर्विस रेस्तरां(क्यूएसआर) ब्राण्ड्स जैसे केएफसी और बर्गर किंग ने सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ में बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च क्वार्टर में जीएसटी दरों में हुए परिवर्तन के बाद डिमांड बेहतर रही है। वैल्यू ऑफरिंग पर फोकस बढऩे के कारण तिमाही प्रदर्शन बेहतर रहा है। दूसरी ओर फाइनेंशियल ईयर 2027 में क्यूएसआर चेन स्टोर की संख्या बढ़ाने पर बल दे रही है। देवयानी इंटरनेशनल के पे्रसीडेंट और सीईओ के अनुसार केएफसी इन्डिया ने पॉजिटिव सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ प्रदर्शित की है। मार्च क्वार्टर के लिये यह करीब 4.9 प्रतिशत रही है। गत करीब चौदह क्वार्टर में यह सबसे मजबूत प्रदर्शन रहा। अब कम्पनी का सबसे ज्यादा फोकस ऑफर्स, प्राइस पॉइंट और प्रमोशंस पर है। इसके बल पर वे बेहतर प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। कम्पनी वित्तीय वर्ष 2027 में 100-110 नये आउटलैट खोलने का विचार कर रही है। रेस्तरां ब्राण्ड्स एशिया लिमिटेड के सीईओ के अनुसार मार्च क्वार्टर में बर्गर किंग इन्डिया के लिये सेम स्टोर सेल्स करीब 6.3 प्रतिशत रही है। गत करीब बारह क्वार्टर में सबसे ज्यादा ग्रोथ है। उनके अनुसार मेनू इनोवेशन, डिजिटल इनीशिएटिव, एनर्जी एफिशियंसी, सप्लाई चेन स्ट्रेटजी पर फोकस किया जा रहा है और इससे क्लियर तौर पर प्रदर्शन बेहतर हुआ है। कम्पनी प्रतिवर्ष 60-80 नये रेस्तरां ओपन करेगी। फाइनेंशियल ईयर 2026 में 68 नये स्टोर्स शामिल किये गये हैं। वेस्टलाइफ फूडवल्र्ड लिमिटेड जो कि पश्चिम और दक्षिण भारत में मैकडोनल्ड्स आउटलैट्स संचालित करती है ने मार्च तिमाही में करीब 1.5 प्रतिशत की सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ प्रदर्शिन की है। वेस्टलाइफ फूडवल्र्ड लिमिटेड के पे्रसीडेंसी और सीईओ ने कहा है कि रेस्तरां विजिट करने वालों की संख्या बढ़ी है। वे स्टोर की संख्या बढ़ाने पर बल दे रहे हैं। नये रेस्तरां डिजिटल मॉर्डन डिजाइन से लैस होंगे। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि क्यूएसआर चेंन स्टोर्स की संख्या बढ़ाने पर फोकस कर रही है।