TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

10-06-2026

इन्डियन एविएशन मार्केट में लांगटर्म ग्रोथ के अवसर मौजूद

  •  अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस समूह स्टार अलायंस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी थियो पनेजियोटूलियास ने कहा है कि भारत दीर्घकालिक अवसर प्रदान करता है और एयर इंडिया देश के तेजी से बढ़ते विमानन बाजार में वृद्धि का लाभ उठाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रीमियम हॉलीडे ट्रिप की मांग वैश्विक स्तर पर कोविड-19 महामारी के बाद से तेजी से बढ़ी है और भारत में भी यह रुझान दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पहले प्रीमियम यत्रा मुख्य रूप से कारोबारी यात्रियों तक सीमित थी, लेकिन अब वैकेशन ट्यूर करने वाले यात्री भी बेहतर सेवाओं के लिए अधिक खर्च करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस मांग को देखते हुए कई सदस्य एयरलाइंस अपने विमानों में प्रीमियम श्रेणी की सीटों की संख्या बढ़ा रही हैं। भारत में बढ़ता मध्यम वर्ग प्रीमियम यात्रा की मांग से सीधे तौर पर जुड़ा है और यह रुझान आगे भी जारी रहने की संभावना है। स्टार अलायंस 26 एयरलाइंस का समूह है, जिसमें भारत की एयर इंडिया भी शामिल है। एयर इंडिया के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी भारतीय विमानन बाजार की वृद्धि का लाभ उठाने की दिशा में काम कर रही है और भारतीय बाजार दीर्घकालिक वृद्धि के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। टाटा समूह द्वारा जनवरी, 2022 में अधिग्रहीत किए जाने के बाद एयर इंडिया में व्यापक बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। इस पर पनेजियोटूलियास ने कहा कि किसी भी बड़े बदलाव के दौरान चुनौतियां आती हैं, लेकिन एयरलाइन प्रगति कर रही है और उसे अलायंस का पूरा समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अलायंस एक दीर्घकालिक परियोजना पर काम कर रहा है, जिसमें प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर अप्रत्याशित या बाधित उड़ान संचालन की स्थिति में यात्रियों को सदस्य एयरलाइंस में दोबारा बुकिंग की सुविधा दी जाएगी। इसका उद्देश्य उड़ान व्यवधानों का यात्रियों पर पडऩे वाले प्रभाव को यथासंभव कम करना है। स्टार अलायंस की वेबसाइट के मुताबिक, उसके व्यापक नेटवर्क के जरिये यात्रियों को 190 देशों के 1,150 से अधिक हवाई अड्डों तक पहुंच मिलती है।

Share
इन्डियन एविएशन मार्केट में लांगटर्म ग्रोथ के अवसर मौजूद

 अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस समूह स्टार अलायंस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी थियो पनेजियोटूलियास ने कहा है कि भारत दीर्घकालिक अवसर प्रदान करता है और एयर इंडिया देश के तेजी से बढ़ते विमानन बाजार में वृद्धि का लाभ उठाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रीमियम हॉलीडे ट्रिप की मांग वैश्विक स्तर पर कोविड-19 महामारी के बाद से तेजी से बढ़ी है और भारत में भी यह रुझान दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पहले प्रीमियम यत्रा मुख्य रूप से कारोबारी यात्रियों तक सीमित थी, लेकिन अब वैकेशन ट्यूर करने वाले यात्री भी बेहतर सेवाओं के लिए अधिक खर्च करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस मांग को देखते हुए कई सदस्य एयरलाइंस अपने विमानों में प्रीमियम श्रेणी की सीटों की संख्या बढ़ा रही हैं। भारत में बढ़ता मध्यम वर्ग प्रीमियम यात्रा की मांग से सीधे तौर पर जुड़ा है और यह रुझान आगे भी जारी रहने की संभावना है। स्टार अलायंस 26 एयरलाइंस का समूह है, जिसमें भारत की एयर इंडिया भी शामिल है। एयर इंडिया के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी भारतीय विमानन बाजार की वृद्धि का लाभ उठाने की दिशा में काम कर रही है और भारतीय बाजार दीर्घकालिक वृद्धि के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। टाटा समूह द्वारा जनवरी, 2022 में अधिग्रहीत किए जाने के बाद एयर इंडिया में व्यापक बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। इस पर पनेजियोटूलियास ने कहा कि किसी भी बड़े बदलाव के दौरान चुनौतियां आती हैं, लेकिन एयरलाइन प्रगति कर रही है और उसे अलायंस का पूरा समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अलायंस एक दीर्घकालिक परियोजना पर काम कर रहा है, जिसमें प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर अप्रत्याशित या बाधित उड़ान संचालन की स्थिति में यात्रियों को सदस्य एयरलाइंस में दोबारा बुकिंग की सुविधा दी जाएगी। इसका उद्देश्य उड़ान व्यवधानों का यात्रियों पर पडऩे वाले प्रभाव को यथासंभव कम करना है। स्टार अलायंस की वेबसाइट के मुताबिक, उसके व्यापक नेटवर्क के जरिये यात्रियों को 190 देशों के 1,150 से अधिक हवाई अड्डों तक पहुंच मिलती है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news