हमारे देश में जेनरेशन जेड पापूलेशन बढ़ रही है और इसका असर हम अनेक श्रेणियों में देख रहे हैं। देश में करीब पचास प्रतिशत ऑनलाइन फैशन या ब्यूटी शॉपिंग करने वाले कन्ज्यूमर्स जेन जी सेगमेंट से हैं। इस बात का ध्यान ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स रख रहे हैं कि उनके पास इस सेगमेंट के शॉपर्स को देने के लिये पूरा पोर्टफोलियो है। ई-रिटेल पर लाइफस्टाइल, ब्यूटी, इलैक्ट्रॉनिक्स श्रेणियों में इस ऐज गु्रप का दखल अन्य से ज्यादा है। गत करीब पांच वर्षों में मार्केट ग्रोथ का आंकड़ा लगभग दोगुना हो गया है। बेन एंड कम्पनी डेटा के अनुसार ग्रॉस मर्केंडाइज वैल्यू करीब 66 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे नायका, अमेजॉन, मिंत्रा और शीन इस फास्ट बढऩे वाली श्रेणी के इर्द-गिर्द ही अपनी व्यूहरचना को बना रहे हैं। यह वह श्रेणी भी है जो सबसे ज्यादा ऑनलाइन विजिबल रहती है और उनके बिहेवियर में यह चीज एक प्रकार से शामिल है। अमेजॉन फैशन पर यह शिफ्ट हम काफी करीने से देख भी सकते हैं। सूत्रों के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व जेन जी शेयर तीस प्रतिशत के आसपास था, जो बढक़र करीब 52 प्रतिशत पर पहुच गया है। पेनीट्रेशन की बात भी छोड़े ब्राउजिंग, विजिट, ट्रांजेक्शंस भी काफी ज्यादा है। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि टीयर टू, थ्री सिटीज से ग्रोथ का आंकड़ा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। देश के अन्य भागों की तुलना में इन सिटीज में दर करीब डबल है। इंदौर, लखनऊ, चंडीगढ़, कोचि, नागपुर, जयपुर और सूरत ऐसे शहर हैं, जहां पर इस ट्रेंड का बढ़ते हुए देखा जा सकता है। मुम्बई और बैंगलुरु के कस्टमर्स में जो ट्रेंड है, वह इन शहरों में आगे आ रहा है। मिंत्रा पर भी जेन जेड का कस्टमर बेस करीब 50 प्रतिशत है। मिंत्रा के सूत्रों के अनुसार 2025 में सभी नये ग्राहकों में करीब पचास प्रतिशत जेन जी थे यानि इनका योगदान शानदार रहा है। एक और बात ध्यान देने वाली यह है कि यह गु्रप न्यू ऐज, डिजिटल फस्र्ट लेबल्स को ज्यादा चुनते हैं। इसके अलावा प्रीमियमाइजेशन के प्रति भी अट्रेक्शन मजबूत है। डायरेक्ट टू कन्ज्यूमर (डी2सी) ब्राण्ड्स और जेन जी फोकस्ड ब्राण्ड के आने से कन्जम्पशन पैटर्न को गति मिली है। जेन जी वह सेगमेंट है जो पुरानी पीढ़ी से ज्यादा तेजी से ग्रोथ प्रदर्शित कर रही है। इसका कारण यह भी है कि वे वर्कफोर्स में प्रवेश ले रहे हैं और स्वयं पर ज्यादा स्पेंड करते हैं।