बुनकरों की मांग कमजोर होने के कारण गत सप्ताह के दौरान सूत बाजार में हौजरी यार्न के भाव 20 रुपए प्रति किलो घट गये। उठाव न होने से कॉटन वेस्ट की कीमतों में 3/5 रुपए प्रति किलो की गिरावट रही। हौजरी निर्माताओं की मांग कमजोर होने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली से हौजरी यार्न के भाव 5/20 रुपए घटकर 20 नम्बर के भाव 265/270 रुपए, 30 नम्बर 290/300 रुपए तथा 34 नम्बर के भाव 300/305 रुपए प्रति किलो रह गये। उत्तर प्रदेश, राजस्थान व लोकल की बुनकरों की मांग कमजोर होने से 4 कोन के भाव 100/105 रुपए, 6 कोन 125/130 रुपए तथा कोन के भाव 150/155 रुपए, 20 कोन के भाव 165/175 रुपए प्रति किलो पर सुस्त रहे। उठाव न होने से हैंकयार्न में कारोबार कमजोर रहा। कताई मिलों की मांग कमजोर होने से पंजाब जे-34 रूई के भाव 50/75 रुपए घटकर 5900/6200 रुपए प्रति मन रह गया। रूई में नरमी का रुख होने तथा धागे का उठाव न होने तथा ओपन एंड मिलों की मांग कमजोर होने से कॉटन वेस्ट के भाव 3/5 रुपए घटकर फ्लैट स्वीपिंग 102/103 रुपए, बिलो ड्राङ्क्षपंग 70/72 रुपए तथा कोम्बर के भाव 128/129 रुपए प्रति किलो रह गये।