ई - पेपर Subscribe Now!
ePaper Subscribe Now!
Download Android Mobile App
Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi
20-06-2026
अदाणी समूह के स्वामित्व वाले नवी मुंबई एयरपोर्ट से 15 जुलाई से अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू हो सकती हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल पैसेंजर उड़ानों के साथ-साथ नवी मुंबई हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ानें भी शुरू होंगी। यह मुंबई महानगर क्षेत्र (रूरूक्र) का दूसरा हवाई अड्डा है। इस हवाई अड्डे से घरेलू उड़ान सेवाएं गत वर्ष दिसंबर से शुरू हो गई थीं। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (हृरूढ्ढ्ररु) के सीईओ बीवीजेके शर्मा ने कहा कि 15 जुलाई को हम मालवाहक उड़ानों से शुरुआत कर रहे हैं। इनकी साप्ताहिक उड़ानों की संख्या लगभग 18 तक पहुंचने की उम्मीद है। यात्री सेवाओं के मोर्चे पर भी प्रगति हो रही है और 15 जुलाई से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें भी शुरू होने की उम्मीद है। एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो नवी मुंबई से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (ष्टक्चढ्ढष्ट) के सदस्य (सीमा शुल्क) ने हवाई अड्डे की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक अधिसूचनाएं जारी कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद धारा 45 और कूरियर व कार्गो से जुड़े कोड के परीक्षण होंगे और इसके बाद संभवत: पांच जुलाई के आसपास सीमा शुल्क की ओर से व्यापार सूचना जारी की जाएगी।
जैसा कि हम जानते हैं कि कोई व्यक्ति जब करवट बदलता है तो मात्र उसकी दिशा बदलती है पर जब समय बदलता है तो वह उसकी दशा को कुछ इस तरह बदल सकता है जिसको समझना...
जो कर्मठ नहीं है, जिसे आत्मबोध नहीं है, जो अपने धर्म से विमुख है, धन का सदुपयोग नहीं करता व उसे धर्म के कार्य में भी नहीं लगाता, धन का अनावश्यक संचय करता है,...
विकास के नये दौर को हम जिस तरह Labour v/s Leisure (परिश्रम के स्थान पर आराम) इकोनॉमी और उससे पैदा होने वाली बेरोजगारी बढ़ाने वाली समाज व्यवस्था के नाम से...
जब कोई देश Global Capitalist System की व्यवस्था को अपना लेता है तो वहां पूंजी प्रधान ऐसे अनेक घटनाक्रम घटित होते चले जाते हैं जो दिखने में व्यक्ति की सफलता......
जब कोई देश Creative के स्थान पर Distributive Capitalism या जो रुपैया जमा है उसे ही नहीं वरन अप्रत्याशित उधार लेकर विकास करने की प्रक्रिया को अपनाते हुए गति......