अमेजन का क्विक कॉमर्स डिविजन अमेजॉन नाओ सौ बड़े फुलफिलमेंट सेंटर लांच कर रही है। एन्युअल प्राइम डे सेल से पहले की तैयारियों के तहत बैंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद और मुम्बई में यह लांच होंगे। प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में हो रहे वृहद विस्तार के लिये इनकी आवश्यकता होगी। जुलाई माह में एन्युअल प्राइम डे इवेंट का आयोजन होगा। सूत्रों के अनुसार इसेंशियल्स के अलावा कस्टमर्स इलेक्ट्रॉनिक्स, पंखे आदि आइटम भी ऑर्डर कर पायेंगे। कुछ प्रोडक्ट्स की डिलीवरी दस मिनट या इससे कम वक्त में और कुछ की दस से बीस मिनट में हो पायेगी। यह दूरी पर निर्भर करेगा।