घरेलू एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मंगलवार सुबह क्यूपी-2017 विमान को रवाना करते हुए नव निर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए सेवाएं शुरू कर दी, जिससे मुंबई महानगर क्षेत्र और दिल्ली-एनसीआर के बीच सीधा हवाई संपर्क स्थापित हो गया है। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (एनएमआईएएल) के एक प्रवक्ता के अनुसार, अकासा एयर की पहली उड़ान सुबह साढ़े सात बजे नवी मुंबई से रवाना हुई और यह दोपहर साढ़े 12 बजे वापस नवी मुंबई हवाई अड्डे पहुंची। एयरलाइन इस मार्ग पर सप्ताह में सात उड़ानों का संचालन करेगी।