TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

09-07-2025

धनिया : सुस्ती छाई रह सकती है

  •  राजस्थान में मानसून आने के बाद से कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हो रही है। रामगंज समेत राज्य के प्रमुख धनिया उत्पादक क्षेत्रों में भी रुक-रुककर वर्षा होने की जानकारी आ रही है। इसकी वजह से इस प्रमुख किराना जिंस की आवक प्रभावित हो रही है। आने वाले समय में धनिया में सुस्ती छाई रह सकती है। राजस्थान में भी मानसून पहुंच चुका है। इसके पहुंचने के बाद से राज्य के कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हुई है। रामगंज और बारां समेत अन्य प्रमुख धनिया उत्पादक क्षेत्रों में भी रुक-रुककर वर्षा होने की सूचनाएं आ रही हैं। इसकी वजह से इस प्रमुख किराना जिंस की आवक प्रभावित हो रही है। बहरहाल, राज्य की धनिया मंडिय़ों में पिछले तीन-चार दिनों से कामकाज बंद है लेकिन इससे पूर्व अंतिम सूचना के समय राज्य की बारां मंड़ी में इसकी करीब 400-500 बोरियों तथा रामगंज में लगभग चार-साढ़े चार हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली थी। कीमत उम्मीद से नीची होने के कारण किसानों ने भी अपनी धनिया फसल की बिक्री सीमित की हुई है। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची बनी होने के बाद भी इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत पूर्वस्तर पर ही बनी होने जानकारी मिली है। बीते मानसून सीजन के दौरान धनिया के तीनों प्रमुख उत्पादक राज्यों के अनेक क्षेत्रों में भारी वर्षा होने और कहीं-कहीं बाढ़ आने की भी खबरें मिली थी। बहरहाल, राजस्थान की रामगंज मंड़ी में धनिया बादामी तथा ईगल हाल ही में 100-150 रुपए मंदी होकर फिलहाल 6300/6400 रुपए और ईगल 6700/6900 रुपए प्रति क्विंटल पर बना हुआ है। बारां मंड़ी में भी यह क्रमश: 6400/6500 रुपए और 6800/6900 रुपए प्रति क्विंटल पर बना होने की सूचना मिली। इससे पूर्व इसमेें करीब 200-300 रुपए की मंदी आई थी। इधर, राजधानी स्थित थोक किराना बाजार में धनिया बादामी हाल ही में 100 रुपए घटकर फिलहाल 8000/8200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर बना हुआ है। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। गुुजरात में इस प्रमुख किराना जिंस की बुआई में इस बार हुई मामूली वृद्धि को छोडक़र राजस्थान तथा मध्य प्रदेश में इस प्रमुख किराना जिंस की बिजाई में 25 प्रतिशत की कमी आने की सूचनाएं आ रही हैं। मसाला बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में देश से 633.20 करोड़ रुपए कीमत के 60,323.05 टन धनिए का निर्यात हुआ है। एक वर्ष पूर्व की आलोच्य अवधि में इसकी केवल 1,06,623.74 टन मात्रा का निर्यात हुआ था और इससे 948.20 करोड़ रुपए की आय हुई थी। आगामी दिनों में धनिए में सुस्ती बनी रह सकती है।

Share
धनिया : सुस्ती छाई रह सकती है

 राजस्थान में मानसून आने के बाद से कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हो रही है। रामगंज समेत राज्य के प्रमुख धनिया उत्पादक क्षेत्रों में भी रुक-रुककर वर्षा होने की जानकारी आ रही है। इसकी वजह से इस प्रमुख किराना जिंस की आवक प्रभावित हो रही है। आने वाले समय में धनिया में सुस्ती छाई रह सकती है। राजस्थान में भी मानसून पहुंच चुका है। इसके पहुंचने के बाद से राज्य के कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हुई है। रामगंज और बारां समेत अन्य प्रमुख धनिया उत्पादक क्षेत्रों में भी रुक-रुककर वर्षा होने की सूचनाएं आ रही हैं। इसकी वजह से इस प्रमुख किराना जिंस की आवक प्रभावित हो रही है। बहरहाल, राज्य की धनिया मंडिय़ों में पिछले तीन-चार दिनों से कामकाज बंद है लेकिन इससे पूर्व अंतिम सूचना के समय राज्य की बारां मंड़ी में इसकी करीब 400-500 बोरियों तथा रामगंज में लगभग चार-साढ़े चार हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली थी। कीमत उम्मीद से नीची होने के कारण किसानों ने भी अपनी धनिया फसल की बिक्री सीमित की हुई है। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची बनी होने के बाद भी इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत पूर्वस्तर पर ही बनी होने जानकारी मिली है। बीते मानसून सीजन के दौरान धनिया के तीनों प्रमुख उत्पादक राज्यों के अनेक क्षेत्रों में भारी वर्षा होने और कहीं-कहीं बाढ़ आने की भी खबरें मिली थी। बहरहाल, राजस्थान की रामगंज मंड़ी में धनिया बादामी तथा ईगल हाल ही में 100-150 रुपए मंदी होकर फिलहाल 6300/6400 रुपए और ईगल 6700/6900 रुपए प्रति क्विंटल पर बना हुआ है। बारां मंड़ी में भी यह क्रमश: 6400/6500 रुपए और 6800/6900 रुपए प्रति क्विंटल पर बना होने की सूचना मिली। इससे पूर्व इसमेें करीब 200-300 रुपए की मंदी आई थी। इधर, राजधानी स्थित थोक किराना बाजार में धनिया बादामी हाल ही में 100 रुपए घटकर फिलहाल 8000/8200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर बना हुआ है। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। गुुजरात में इस प्रमुख किराना जिंस की बुआई में इस बार हुई मामूली वृद्धि को छोडक़र राजस्थान तथा मध्य प्रदेश में इस प्रमुख किराना जिंस की बिजाई में 25 प्रतिशत की कमी आने की सूचनाएं आ रही हैं। मसाला बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में देश से 633.20 करोड़ रुपए कीमत के 60,323.05 टन धनिए का निर्यात हुआ है। एक वर्ष पूर्व की आलोच्य अवधि में इसकी केवल 1,06,623.74 टन मात्रा का निर्यात हुआ था और इससे 948.20 करोड़ रुपए की आय हुई थी। आगामी दिनों में धनिए में सुस्ती बनी रह सकती है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news