TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

19-05-2026

परिवार की जिम्मेदारी महिलाओं के कॅरियर पर पड़ रही भारी

  •   पारिवारिक देखभाल से जुड़ी जिम्मेदारियां अब भी महिलाओं के कॅरियर फैसलों को प्रभावित कर रही हैं। एक सर्वेक्षण में 83 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि उन्होंने कुछ पदों के लिए आवेदन करना छोड़ दिया क्योंकि उन्हें लगता था कि काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण होगा। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। नौकरी के बारे में सूचना देने वाली वेबसाइट इंडीड की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 10 में से 8 महिलाओं ने देखभाल संबंधी जिम्मेदारियों के कारण कुछ नौकरियों के लिए आवेदन न करने का विकल्प चुना है। यह महिलाओं के कॅरियर विकल्पों पर देखभाल कार्य के निरंतर प्रभाव को बताता है। रिपोर्ट में 83 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्होंने कुछ नौकरियों के लिए आवेदन इसलिए नहीं किया, क्योंकि उन्हें लगा कि काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना मुश्किल होगा। इंडीड इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि हालांकि कई परिवारों में देखभाल की जिम्मेदारियां साझा की जाती हैं, लेकिन भारत में महिलाएं अब भी कॅरियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते समय इन जिम्मेदारियों को ध्यान में रखती हैं। महिलाएं महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन अब वे ऐसी नौकरियों को चुन रही हैं जो उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियों के अनुरूप हों। जो कंपनियां काम में वास्तविक लचीलापन और स्पष्ट अपेक्षाएं देती हैं, वे महिलाओं को आकर्षित करने और उन्हें लंबे समय तक बनाए रखने में बेहतर स्थिति में होंगी। इंडीड की यह रिपोर्ट देशभर की 1,141 महिलाओं की राय पर आधारित है। इनमें कामकाजी माताएं, जॉब बे्रक पर चल रहीं महिलाएं और बे्रक  के बाद फिर से काम पर लौटी महिलाएं शामिल हैं। सर्वेक्षण में बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों को शामिल किया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि नौकरी चुनते समय महिलाओं के लिए काम में लचीलापन सबसे महत्वपूर्ण पहलू बन गया है। 53 प्रतिशत महिलाओं ने लचीले कामकाजी समय को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया, जबकि 48 प्रतिशत महिलाओं ने घर से काम या हाइब्रिड कार्य व्यवस्था को अहम माना। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 10 में से आठ महिलाओं ने कहा कि वे बेहतर लचीलापन और कार्य-जीवन संतुलन के बदले कम वेतन स्वीकार करने या इस पर विचार करने को तैयार हैं। इनमें 45 प्रतिशत महिलाओं ने कम वेतन स्वीकार करने की बात कही, जबकि 34 प्रतिशत ने कहा कि वे इस पर विचार कर सकती हैं। कामकाजी माताओं के लिए घर से काम और मिश्रित कार्य व्यवस्था विशेष रूप से महत्वपूर्ण बनी हुई है। 37 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि यही बदलाव कामकाजी माताओं के लिए सबसे अधिक मददगार साबित हो सकता है। वहीं 59 प्रतिशत से अधिक प्रतिभागियों का मानना है कि कार्यस्थलों पर बढ़े लचीलेपन से भारत में महिलाओं के कॅरियर अवसर वास्तव में बेहतर हुए हैं, जबकि 30 प्रतिशत ने कहा कि इससे कुछ हद तक मदद मिली है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जैसे-जैसे अधिक कंपनियां फिर से ऑफिसआधारित कामकाज की ओर लौट रही हैं, कार्यालय में उपस्थिति की अनिवार्यता नौकरी संबंधी फैसलों को प्रभावित कर रही है।

Share
परिवार की जिम्मेदारी महिलाओं के कॅरियर पर पड़ रही भारी

  पारिवारिक देखभाल से जुड़ी जिम्मेदारियां अब भी महिलाओं के कॅरियर फैसलों को प्रभावित कर रही हैं। एक सर्वेक्षण में 83 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि उन्होंने कुछ पदों के लिए आवेदन करना छोड़ दिया क्योंकि उन्हें लगता था कि काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण होगा। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। नौकरी के बारे में सूचना देने वाली वेबसाइट इंडीड की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 10 में से 8 महिलाओं ने देखभाल संबंधी जिम्मेदारियों के कारण कुछ नौकरियों के लिए आवेदन न करने का विकल्प चुना है। यह महिलाओं के कॅरियर विकल्पों पर देखभाल कार्य के निरंतर प्रभाव को बताता है। रिपोर्ट में 83 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्होंने कुछ नौकरियों के लिए आवेदन इसलिए नहीं किया, क्योंकि उन्हें लगा कि काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना मुश्किल होगा। इंडीड इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि हालांकि कई परिवारों में देखभाल की जिम्मेदारियां साझा की जाती हैं, लेकिन भारत में महिलाएं अब भी कॅरियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते समय इन जिम्मेदारियों को ध्यान में रखती हैं। महिलाएं महत्वाकांक्षी हैं, लेकिन अब वे ऐसी नौकरियों को चुन रही हैं जो उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियों के अनुरूप हों। जो कंपनियां काम में वास्तविक लचीलापन और स्पष्ट अपेक्षाएं देती हैं, वे महिलाओं को आकर्षित करने और उन्हें लंबे समय तक बनाए रखने में बेहतर स्थिति में होंगी। इंडीड की यह रिपोर्ट देशभर की 1,141 महिलाओं की राय पर आधारित है। इनमें कामकाजी माताएं, जॉब बे्रक पर चल रहीं महिलाएं और बे्रक  के बाद फिर से काम पर लौटी महिलाएं शामिल हैं। सर्वेक्षण में बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों को शामिल किया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि नौकरी चुनते समय महिलाओं के लिए काम में लचीलापन सबसे महत्वपूर्ण पहलू बन गया है। 53 प्रतिशत महिलाओं ने लचीले कामकाजी समय को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया, जबकि 48 प्रतिशत महिलाओं ने घर से काम या हाइब्रिड कार्य व्यवस्था को अहम माना। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 10 में से आठ महिलाओं ने कहा कि वे बेहतर लचीलापन और कार्य-जीवन संतुलन के बदले कम वेतन स्वीकार करने या इस पर विचार करने को तैयार हैं। इनमें 45 प्रतिशत महिलाओं ने कम वेतन स्वीकार करने की बात कही, जबकि 34 प्रतिशत ने कहा कि वे इस पर विचार कर सकती हैं। कामकाजी माताओं के लिए घर से काम और मिश्रित कार्य व्यवस्था विशेष रूप से महत्वपूर्ण बनी हुई है। 37 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि यही बदलाव कामकाजी माताओं के लिए सबसे अधिक मददगार साबित हो सकता है। वहीं 59 प्रतिशत से अधिक प्रतिभागियों का मानना है कि कार्यस्थलों पर बढ़े लचीलेपन से भारत में महिलाओं के कॅरियर अवसर वास्तव में बेहतर हुए हैं, जबकि 30 प्रतिशत ने कहा कि इससे कुछ हद तक मदद मिली है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जैसे-जैसे अधिक कंपनियां फिर से ऑफिसआधारित कामकाज की ओर लौट रही हैं, कार्यालय में उपस्थिति की अनिवार्यता नौकरी संबंधी फैसलों को प्रभावित कर रही है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news