ट्यूर माय इन्डिया ‘जैन पिलग्रीमेज ट्यूर’ ऑफर कर रहा है। ट्यूर 15 रात/ 16 दिन का है। ट्यूर की शुरूआत मुम्बई से होगी और समाप्ति दिल्ली पर होगी। इसके तहत राजस्थान, गुजरात से जुड़े जैन धार्मिक स्थलों का दौरा किया जायेगा। ट्यूर के तहत भावनगर, पालीताना, जूनागढ़, माउंट आबू, पुष्कर, अजमेर आदि को कवर किया जायेगा। ट्यूर की शुरूआत मुम्बई अराइवल से होगी। यहां से प्रतिनिध सीधे प्री-बुक्ड होटल लेकर जायेगा। दिन में मुम्बई सिटी को एक्सप्लोर कर सकते हैं। दूसरे दिन सवेरे भावनगर के लिये फ्लाइट लेंगे। पहुंचकर सीधे हेरिटेज होटल जायेंगे। नाइट स्टे यहीं पर होगा। तीसरे दिन सवेरे बे्रकफास्ट के बाद गांधी स्मृति म्यूजियम और ओल्ड सिटी का अवलोकन होगा। शाम को होटल आ जायेंगे। यहां पर रात्री प्रवास होगा। चौथे दिन पालीताना के लिये रवाना होंगे। यह भावनगर से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पालीताना पहुंचकर प्री-बुक्ड होटल में चैकइन करेंगे। दिन में लीजर टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अगले दिन सवेरे बे्रकफास्ट के बाद जैन हिल ऑफ शत्रुजया की चढ़ाई करेंगे। यहां पर करीब नौ सौ मंदिर हैं। दर्शनों के बाद होटल लौट आयेंगे। पालीताना में ही नाइट स्टे होगा। अगले दिन सवेरे जूनागढ़ के लिये रवाना होंगे। यह दूरी करीब 190 किलोमीटर की है। जूनागढ़ पहुंचकर होटल जायेंगे। रात्री प्रवास यहीं पर होगा। अगले दिन सवेरे बे्रकफास्ट के बाद माउंट गिरनार की चढ़ाई करेंगे। करीब पांच हजार सीढिय़ां चढऩी होंगी। यह स्थान हिंदुओं और जैन धर्मावलम्बियों के लिये पवित्र मानी जाती है। बाद में होटल पहुंकर रिलेक्स कर सकते हैं। अगले दिन जूनागढ़ में लीजर ट्रैवल कर सकते हैं। शाम को अहमदाबाद के लिये ट्रेन लेंगे। अगले दिन सवेरे अहमदाबाद पहुंचेंगे। प्री-बुक्ड होटल जायेंगे। रिलेक्स होने के बाद साबरमति आश्रम, कैलीको म्यूजियम ऑफ टैक्सटाइल्स की विजिट होगी। बाद में होटल आ जायेंगे। नाइट स्टे यहीं पर होगा। अगले दिन सवेरे माउंट आबू के लिये ट्रेन बोर्ड करेंगे। माउंट आबू पहुंचकर प्री-बुक्ड हेरिटेज होटल जायेंगे। नाइट स्टे यहां पर ही होगा। अगले दिन माउंट आबू में मंदिरों के दर्शन करेंगे। अगले दिन लीजर के लिये फ्री है। दिन में अजमेर के लिये ट्रेन लेंगे। पहुंचकर पुष्कर के लिये रवाना होंगे। यहां पर देश का एकमात्र ब्रह्म मंदिर स्थित है। पुष्कर में ही होटल या रिसॉर्ट में नाइट स्टे रहेगा। अगले दिन सवेरे बे्रकफास्ट के बाद मंदिर दर्शन के लिये जायेंगे। पुष्कर के बाजारों की सैर भी शामिल रहेगी। इसके बाद होटल लौट आयेंगे। नाइट स्टे यहां पर होगा। अजमेर स्थित दरगाह की विजिट भी कर सकते हैं। दिन में दिल्ली के लिये ट्रेन बोर्ड करेंगे। पहुंचकर प्रतिनिधि सीधे होटल लेकर जायेगा। अगले दिन दिल्ली का ओरियंटेशन ट्यूर होगा। चाहें तो इसके बाद आगरा के लिये जा सकते हैं। यहां पर ताजमहल की विजिट होगी। वापस दिल्ली आ जायेंगे। नाइट स्टे दिल्ली में ही होगा। अगे दिन सवेरे डिपार्चर होगा। अधिक जानकारी के लिये ट्यूर माय इन्डिया की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं, या मोबाइल नम्बर 9212777225 पर कॉल कर सकते हैं।