TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

18-05-2026

भारत में गोल्ड पर गजब के एक्सचेंज ऑफर देने लगे नामी ज्वैलर्स

  •  नई दिल्लीञ्चएजेन्सी। पीएम मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद बीते दिनों ज्वैलरी स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई है। अब ज्वैलर्स ने भी इससे निपटने का रास्ता ढूंढ़ निकाला है। वे गोल्ड एक्सचेंज ऑफर की पेशकश कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में संकट के बीच अनावश्यक और महंगे आयात को रोकने और विदेशी मुद्रा भंडार को रोकने के मकसद से पीएम मोदी ने हाल ही में देशवासियों से एक अपील की थी। उन्होंने कहा कि एक साल तक तक सोना न खरीदें। दरअसल, सोने के आयात पर होने वाला भारी खर्च अब देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक चुनौती बनता जा रहा है। बीते दिनों गोल्ड ज्वैलरी स्टॉक्स में भारी गिरावट भी देखी गई। ऐसे में शादी-ब्याह के इस सीजन और अपने मुनाफे को ध्यान में रखते हुए कुछ बड़े ब्रांड्स सोने की खरीद पर बंपर ऑफर दे रहे हैं ताकि विदेशों से सोना आयात भी न करना पड़े और ग्राहकों का भी काम चल जाए। देश का मशहूर ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क  के नाम से एक कैम्पेन चला रहा है। इसके तहत कंपनी ऑफर दे रही है कि आपका पुराना सोना चाहे किसी भी शहर या स्थानीय सुनार से खरीदा गया हो, उसे एक्सचेंज करने पर एक रुपया भी नहीं काटा जाएगा और आपको पुराने सोने की 100 प्रतिशत वैल्यू मिलेगी। ऐसे में अपने पास रखे पुराने गहने एक्सचेंज कर नए डिजाइन्स के गहने ले सकते हैं, वह भी बिना कटिंग किये। कल्याण ज्वैलर्स ने के नाम से एक प्रोग्राम लॉन्च किया है। इसमें कंपनी के सभी 342 स्टोर्स पर ग्राहकों को अपने घर में रखे पुराने, आउटडेटेड या टूटे गहनों के एक्सचेंज का एक बेहतर मौका मिल रहा है। आयात के दबाव और पीएम मोदी की अपील को ध्यान में रखते हुए कंपनी 18-कैरेट के हल्के और मॉर्डन डिजाइंस के गहनों को प्रोमोट कर रही है। वैसे भी आजकल पेशेवर महिलाओं के बीच हल्के गहनों का के्रज है। मालाबार गोल्ड ‘जीरो डिडक्शन’ पॉलिसी के तहत अपने स्टोर्स पर 22- कैरेट (916 हॉलमार्क) के पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0 प्रतिशत परसेंट की कटौती का ऑफर दे रहा है। आप अपने पुराने सोने के गहने लाकर 100 प्रतिशत वैल्यू के साथ नए डिजाइंस के गहने ले सकते हैं। टाटा गु्रप के ज्वैलरी ब्रांड कैरेटलेन भी 0 प्रतिशत डिडक्शन पर डायमंड ज्वैलरी एक्सचेंज का शानदार ऑफर दे रहा है। इसके तहत, अगर आप देश भर में कैरेटलेन के किसी भी स्टोर से डायमंड या जैमस्टोन खरीदते हैं, तो पुराने गहने की जितनी भी वैल्यू होगी उसमें बिना किसी कटौती के आपको गोल्ड एक्सचेंज का मौका मिलेगा। हालांकि, अगर आप पुराने सोने के बदले बिना रत्न जडि़त या अनस्टडेड गहने या 22- कैरेट के गहने लेंगे, तो 4 प्रतिशत का स्टैंडर्ड डिडक्शन किया जाएगा।

Share
भारत में गोल्ड पर गजब के एक्सचेंज ऑफर देने लगे नामी ज्वैलर्स

 नई दिल्लीञ्चएजेन्सी। पीएम मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद बीते दिनों ज्वैलरी स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई है। अब ज्वैलर्स ने भी इससे निपटने का रास्ता ढूंढ़ निकाला है। वे गोल्ड एक्सचेंज ऑफर की पेशकश कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में संकट के बीच अनावश्यक और महंगे आयात को रोकने और विदेशी मुद्रा भंडार को रोकने के मकसद से पीएम मोदी ने हाल ही में देशवासियों से एक अपील की थी। उन्होंने कहा कि एक साल तक तक सोना न खरीदें। दरअसल, सोने के आयात पर होने वाला भारी खर्च अब देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक चुनौती बनता जा रहा है। बीते दिनों गोल्ड ज्वैलरी स्टॉक्स में भारी गिरावट भी देखी गई। ऐसे में शादी-ब्याह के इस सीजन और अपने मुनाफे को ध्यान में रखते हुए कुछ बड़े ब्रांड्स सोने की खरीद पर बंपर ऑफर दे रहे हैं ताकि विदेशों से सोना आयात भी न करना पड़े और ग्राहकों का भी काम चल जाए। देश का मशहूर ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क  के नाम से एक कैम्पेन चला रहा है। इसके तहत कंपनी ऑफर दे रही है कि आपका पुराना सोना चाहे किसी भी शहर या स्थानीय सुनार से खरीदा गया हो, उसे एक्सचेंज करने पर एक रुपया भी नहीं काटा जाएगा और आपको पुराने सोने की 100 प्रतिशत वैल्यू मिलेगी। ऐसे में अपने पास रखे पुराने गहने एक्सचेंज कर नए डिजाइन्स के गहने ले सकते हैं, वह भी बिना कटिंग किये। कल्याण ज्वैलर्स ने के नाम से एक प्रोग्राम लॉन्च किया है। इसमें कंपनी के सभी 342 स्टोर्स पर ग्राहकों को अपने घर में रखे पुराने, आउटडेटेड या टूटे गहनों के एक्सचेंज का एक बेहतर मौका मिल रहा है। आयात के दबाव और पीएम मोदी की अपील को ध्यान में रखते हुए कंपनी 18-कैरेट के हल्के और मॉर्डन डिजाइंस के गहनों को प्रोमोट कर रही है। वैसे भी आजकल पेशेवर महिलाओं के बीच हल्के गहनों का के्रज है। मालाबार गोल्ड ‘जीरो डिडक्शन’ पॉलिसी के तहत अपने स्टोर्स पर 22- कैरेट (916 हॉलमार्क) के पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0 प्रतिशत परसेंट की कटौती का ऑफर दे रहा है। आप अपने पुराने सोने के गहने लाकर 100 प्रतिशत वैल्यू के साथ नए डिजाइंस के गहने ले सकते हैं। टाटा गु्रप के ज्वैलरी ब्रांड कैरेटलेन भी 0 प्रतिशत डिडक्शन पर डायमंड ज्वैलरी एक्सचेंज का शानदार ऑफर दे रहा है। इसके तहत, अगर आप देश भर में कैरेटलेन के किसी भी स्टोर से डायमंड या जैमस्टोन खरीदते हैं, तो पुराने गहने की जितनी भी वैल्यू होगी उसमें बिना किसी कटौती के आपको गोल्ड एक्सचेंज का मौका मिलेगा। हालांकि, अगर आप पुराने सोने के बदले बिना रत्न जडि़त या अनस्टडेड गहने या 22- कैरेट के गहने लेंगे, तो 4 प्रतिशत का स्टैंडर्ड डिडक्शन किया जाएगा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news