डी.पी. ज्वैलर्स के राजस्थान समेत मध्यप्रदेश के सभी शोरूमों पर अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्राहकों का व्यापक समर्थन देखने को मिला। डी.पी. ज्वैल्र्स के सभी शोरूमों पर वेडिंग सीजन के अनुरूप आकर्षक कलेक्शन पेश किया गया था। इस बार का सबसे खास आकर्षण 50,000 से भी अधिक डिजाइनर, वेडिंग, नेचुरल डायमंड ज्वेलरी, ट्रेडीशनल, एंटीक, पोल्की ज्वैलरी का लेटेस्ट कलेक्शन रहा। जो कस्टमर्स वेडिंग सीजन के लिए गहने खरीदना चाहते थे, उनके लिए यह शानदार सौगात साबित हुआ। यहां पर सोने व चांदी के सिक्कों की विशाल रेंज उपलब्ध थी। ग्राहकों में ज्वैलरी की खरीदी को लेकर काफी उत्साह देखा गया। डी.पी.ज्वैलर्स के फाउंडर अनिल कटारिया ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्राहकों के समक्ष खास आधुनिक पैटर्न के साथ ही पारंपरिक व डिजाइनर आभूषण पेश किए हैं। डीपी ज्वैलर्स हमेशा से ग्राहकों की पसंद और उनके फायदे को प्राथमिकता देता आया है। हर त्यौहार पर उत्सव की खुशियों को कैसे डबल किया जाए, इसी उद्देश्य के साथ डीपी ज्वैलर्स हमेशा प्रयासरत रहता है। डीपी ज्वैलर्स ने संपूर्ण उत्तर व मध्य भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि ज्वैलरी की चमक और सुंदरता के पीछे चार पीढिय़ों की विशेषज्ञता है। शुभ अवसरों के लिए यहां कस्टमाइज्ड ज्वैलरी भी बनाई जाती है।