संगीत पे्रमियों के लिये जयपुर में एक खास संध्या का आयोजन होने वाला है। स्वर सुरभि की प्रस्तुति में ‘गुजरा हुआ जमाना आता नहीं दुबारा’ शीर्षक से यह विशेष संगीतमय कार्यक्रम शनिवार 18 अपे्रल को आयोजित किया जायेगा। विद्याश्रम स्थित महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में शाम 6.30 बजे से आयोजित होने वाले प्रोग्राम की परिकल्पना डॉ.प्रकाश छबलानी की है, जिसमें फिल्मी संगीत के दो अलग-अलग दौरों का अदभुत संगम देखने और सुनने को मिलेगा। संगीतमय संध्या में प्रो.डॉ.सुमन यादव, संजय रायजादा, समंत मुखर्जी, सुप्रिया केसवानी आदि प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।