TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

11-04-2026

अमेजन ने नकली प्रोडक्ट्स से निपटने के लिए नकली सामान रोधी यूनिट का किया विस्तार

  •  ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन ने ारत में अपनी ‘नकली सामान रोधी इकाई’ (सीसीयू) के विस्तार की घोषणा की। इसका उद्देश्य उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करना और नकली उत्पादों की बिक्री के खिलाफ अभियान को तेज करना है। यह इकाई स्थानीय विशेषज्ञों को एक साथ लाएगी जो भारतीय ब्रांड, विके्रताओं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेंगे। इसका मुख्य लक्ष्य नकली सामान बनाने और बेचने वाले नेटवर्क को खत्म करना और देश के तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र में बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा करना है। अमेजन ने बयान में कहा कि यह इकाई सक्रिय रूप से नकली उत्पादों की पहचान करने और उन्हें हटाने, बौद्धिक संपदा को सुरक्षित रखने और गलत गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही, यह उद्योग निकायों और सरकारी हितधारकों के साथ सहयोग को और गहरा करेगी। बयान में कहा गया कि यह प्रयास भारत के प्रति अमेजन की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जिसमें 2030 तक देश में अपने विभिन्न व्यवसायों में 35 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने की योजना शामिल है।

Share
अमेजन ने नकली प्रोडक्ट्स से निपटने के लिए नकली सामान रोधी यूनिट का किया विस्तार

 ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन ने ारत में अपनी ‘नकली सामान रोधी इकाई’ (सीसीयू) के विस्तार की घोषणा की। इसका उद्देश्य उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करना और नकली उत्पादों की बिक्री के खिलाफ अभियान को तेज करना है। यह इकाई स्थानीय विशेषज्ञों को एक साथ लाएगी जो भारतीय ब्रांड, विके्रताओं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेंगे। इसका मुख्य लक्ष्य नकली सामान बनाने और बेचने वाले नेटवर्क को खत्म करना और देश के तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र में बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा करना है। अमेजन ने बयान में कहा कि यह इकाई सक्रिय रूप से नकली उत्पादों की पहचान करने और उन्हें हटाने, बौद्धिक संपदा को सुरक्षित रखने और गलत गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही, यह उद्योग निकायों और सरकारी हितधारकों के साथ सहयोग को और गहरा करेगी। बयान में कहा गया कि यह प्रयास भारत के प्रति अमेजन की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जिसमें 2030 तक देश में अपने विभिन्न व्यवसायों में 35 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने की योजना शामिल है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news