TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

28-05-2026

पुष्प ब्रांड ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए

  •  इंदौर की मसाला विनिर्माता कंपनी पुष्प ब्रांड (इंडिया) ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ का आकार 800 करोड़ रुपये से 1,000 करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार को दाखिल आईपीओ दस्तावेजों (डीआरएचपी) के अनुसार, यह निर्गम पूरी तरह 74.45 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा।  इसके तहत प्रवर्तक महेंद्र कुमार सुराना और सुरेंद्र कुमार सुराना अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे, जबकि निवेशक ए91 इमर्जिंग फंड-1 एलएलपी और सिक्स्थ सेंस इंडिया अपॉर्च्युनिटीज-तीन भी अपने शेयरों की बिक्री करेंगे। पुष्प ब्रांड (इंडिया) लिमिटेड पैकेटबंद मसाले और खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में शुद्ध मसाले, मिश्रित मसाले, साबुत मसाले तथा हींग, क्विक-फ्राई मिक्स, सोया उत्पाद और चाय जैसे मूल्यवर्धित उत्पाद शामिल हैं। पैकेटबंद मसाला श्रेणी में कंपनी एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स, एमडीएच, ऑर्कला इंडिया और बादशाह मसाला जैसी स्थापित कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करती है।कंपनी के शेयर बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध किए जाएंगे। इस आईपीओ के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज और सिस्टेमैटिक्स कॉरपोरेट सर्विसेज को बुक रनिंग लीड प्रबंधक नियुक्त किया गया है।

Share
पुष्प ब्रांड ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए

 इंदौर की मसाला विनिर्माता कंपनी पुष्प ब्रांड (इंडिया) ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ का आकार 800 करोड़ रुपये से 1,000 करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार को दाखिल आईपीओ दस्तावेजों (डीआरएचपी) के अनुसार, यह निर्गम पूरी तरह 74.45 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा।  इसके तहत प्रवर्तक महेंद्र कुमार सुराना और सुरेंद्र कुमार सुराना अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे, जबकि निवेशक ए91 इमर्जिंग फंड-1 एलएलपी और सिक्स्थ सेंस इंडिया अपॉर्च्युनिटीज-तीन भी अपने शेयरों की बिक्री करेंगे। पुष्प ब्रांड (इंडिया) लिमिटेड पैकेटबंद मसाले और खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में शुद्ध मसाले, मिश्रित मसाले, साबुत मसाले तथा हींग, क्विक-फ्राई मिक्स, सोया उत्पाद और चाय जैसे मूल्यवर्धित उत्पाद शामिल हैं। पैकेटबंद मसाला श्रेणी में कंपनी एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स, एमडीएच, ऑर्कला इंडिया और बादशाह मसाला जैसी स्थापित कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करती है।कंपनी के शेयर बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध किए जाएंगे। इस आईपीओ के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज और सिस्टेमैटिक्स कॉरपोरेट सर्विसेज को बुक रनिंग लीड प्रबंधक नियुक्त किया गया है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news