व्हाइट ऑयल्स सेगमेंट में एक्टिव मुंबई बेस्ड गंधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया) लिमिटेड ने मार्च 2026 क्वार्टर के साथ वित्तीय वर्ष 2026 के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है, जिसमें कंपनी का सॉलिड फाइनेंशियल परफॉर्मेंस दर्ज किया गया है। मार्च 2026 क्वार्टर में कंपनी की रेवेन्यू 13.61 फीसदी बढक़र 962 करोड़ रुपए के मुकाबले 1093 करोड़ रुपए हो गई। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 200.81 फीसदी बढक़र 37 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछली समान अवधि में 12.3 करोड़ रुपए था। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 88 फीसदी बढक़र 34 करोड़ रुपए के मुकाबले 64 करोड़ रुपए हो गया, जबकि कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 3 फीसदी से बढक़र 6 फीसदी हो गया। वित्तीय वर्ष 2026 में कंपनी की रेवेन्यू 9 फीसदी बढक़र 4241 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो पिछली समान अवधि में 3897 करोड़ रुपए थी। कंपनी का नेट प्रॉफिट 65 फीसदी बढक़र 83 करोड़ रुपए के मुकाबले 137 करोड़ रुपए हो गया। इस अवधि में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 176 करोड़ रुपए से बढक़र 234 करोड़ रुपए हो गया, जबकि कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 5 फीसदी से बढक़र 6 फीसदी हो गया। कंपनी का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 162.95 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी का वर्तमान में मार्केट कैप 1594 करोड़ रुपए का है। कंपनी का शेयर पिछले एक माह में 16 फीसदी बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार इंडिया की व्हाइट ऑयल इंडस्ट्री में गंधार ऑयल का करीब 26.5 फीसदी मार्केट शेयर है, जबकि ग्लोबली यह आंकड़ा 9.6 फीसदी के आसपास है।