डूंगरपुर। डूंगरपुर नगर परिषद सभापति के.के. गुप्ता ने कहा कि कौशल विकास योजना देश के युवाओं के कौशल को निखारने की प्रमुख योजना है। इस योजना से देश के सभी युवा वर्ग को संगठित कर उनके कौशल को सुधार कर शिक्षा के मद्देनजर रोजगार देना इसका प्रमुख उद्देश्य है। इस योजना से लाखों युवाओं को कौशल विकास के तहत रोजगार उपलब्ध हो रहा है। इस योजना के तहत डूंगरपुर जिले ने महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास में देश का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने बताया कि कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण का आदर्श प्रस्तुत करते हुए नगर परिषद डूंगरपुर द्वारा इन महिला इंजीनियरों के साथ 7 लाख रुपए का एमओयू किया है। इसमें ये सोलर महिला इंजीनियर डूंगरपुर नगर परिषद में सबसे पहले शहीद पार्क में सोलर लाइट द्वारा शहीद पार्क को रोशन करेंगी। इसके बाद नगर परिषद इन महिलाओं को शहर के सभी पार्को और स्ट्रीट लाइट का काम देंगी। उन्होंने बताया कि आईआईटी मुंबई और जिला प्रशासन डूंगरपुर ने सबसे पहले इन महिलाओं के हुनर को पहचाना। जिला प्रशासन डूंगरपुर के सहयोग से इनके लिए फैक्ट्री स्थापित हो रही है। इस फैक्ट्री का नाम दुर्गा रखा गया है। इस फैक्ट्री में जनजाति महिलाएं अपने हुनर को अंजाम देकर देश और दुनिया में सोलर उपकरण बनाकर देश में नाम कमाएंगी। -नि.सं.