TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

10-06-2026

इंडियन कंपनियों ने कनाडा में 11 अरब कनाडाई डॉलर का इंवेस्टमेंट किया, 33,000 नौकरियां सृजित

  •  भारतीय कंपनियों ने सूचना प्रौद्योगिकी, जीवन विज्ञान और विनिर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कनाडा में लगभग 11 अरब कनाडाई डॉलर का निवेश किया है। उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और कनाडा-भारत व्यापार परिषद की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की कनाडा यात्रा के दौरान जारी की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तरी अमेरिकी देश के 10 में से आठ प्रांतों में 50 भारतीय कंपनियों की उपस्थिति है और उन्होंने 33,000 से अधिक रोजगार सृजित किए हैं। भारतीय कंपनियों द्वारा सृजित रोजगार 2023 से लगभग दोगुना हो गए हैं। सीआईआई ने उस समय पहली बार कनाडा में भारतीय निवेश पर एक विश्लेषण प्रकाशित किया था। भारतीय कंपनियों ने अनुसंधान और विकास में 1.08 अरब कनाडाई डॉलर और कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) में 2.4 करोड़ कनाडाई डॉलर का निवेश किया है। ‘भारत से कनाडा: आर्थिक प्रभाव और सहभागिता’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘सर्वेक्षण में शामिल प्रत्येक कंपनियों की अगले पांच साल में कनाडा में और अधिक निवेश करने की योजना  है। लगभग सभी कंपनियां अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बना रही हैं। ज्यादातर कंपनियों की अपने अनुसंधान और विकास और सीएसआर प्रतिबद्धताओं का विस्तार करने की योजना है।’’ गोयल ने पिछले महीने व्यापारिक संबंधों को विस्तार देने के लिए 100 से अधिक उद्योग प्रमुखों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए कनाडा की यात्रा की। उन्होंने घोषणा की कि भारत और कनाडा का लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत पूरी करनी है। मंत्री ने यह भी घोषणा की कि दोनों देश वर्तमान स्तर से द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 50 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रख रहे हैं। भारत-कनाडा के बीच वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार 2024 में बढक़र लगभग 23 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इसमें सेवाएं सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक के रूप में उभरी हैं। भारत वर्तमान में कनाडा से दाल, उर्वरक, अखबारी कागज, लकड़ी का गूदा और औद्योगिक रसायन आयात करता है, जबकि औषधि उत्पाद, रत्न और आभूषण, वस्त्र और इंजीनियरिंग सामान निर्यात करता है।

Share
इंडियन कंपनियों ने कनाडा में 11 अरब कनाडाई डॉलर का इंवेस्टमेंट किया, 33,000 नौकरियां सृजित

 भारतीय कंपनियों ने सूचना प्रौद्योगिकी, जीवन विज्ञान और विनिर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कनाडा में लगभग 11 अरब कनाडाई डॉलर का निवेश किया है। उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और कनाडा-भारत व्यापार परिषद की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की कनाडा यात्रा के दौरान जारी की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तरी अमेरिकी देश के 10 में से आठ प्रांतों में 50 भारतीय कंपनियों की उपस्थिति है और उन्होंने 33,000 से अधिक रोजगार सृजित किए हैं। भारतीय कंपनियों द्वारा सृजित रोजगार 2023 से लगभग दोगुना हो गए हैं। सीआईआई ने उस समय पहली बार कनाडा में भारतीय निवेश पर एक विश्लेषण प्रकाशित किया था। भारतीय कंपनियों ने अनुसंधान और विकास में 1.08 अरब कनाडाई डॉलर और कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) में 2.4 करोड़ कनाडाई डॉलर का निवेश किया है। ‘भारत से कनाडा: आर्थिक प्रभाव और सहभागिता’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘सर्वेक्षण में शामिल प्रत्येक कंपनियों की अगले पांच साल में कनाडा में और अधिक निवेश करने की योजना  है। लगभग सभी कंपनियां अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बना रही हैं। ज्यादातर कंपनियों की अपने अनुसंधान और विकास और सीएसआर प्रतिबद्धताओं का विस्तार करने की योजना है।’’ गोयल ने पिछले महीने व्यापारिक संबंधों को विस्तार देने के लिए 100 से अधिक उद्योग प्रमुखों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए कनाडा की यात्रा की। उन्होंने घोषणा की कि भारत और कनाडा का लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत पूरी करनी है। मंत्री ने यह भी घोषणा की कि दोनों देश वर्तमान स्तर से द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 50 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रख रहे हैं। भारत-कनाडा के बीच वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार 2024 में बढक़र लगभग 23 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इसमें सेवाएं सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक के रूप में उभरी हैं। भारत वर्तमान में कनाडा से दाल, उर्वरक, अखबारी कागज, लकड़ी का गूदा और औद्योगिक रसायन आयात करता है, जबकि औषधि उत्पाद, रत्न और आभूषण, वस्त्र और इंजीनियरिंग सामान निर्यात करता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news