TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

10-06-2026

जेएसडब्ल्यू स्टील का कच्चे इस्पात का उत्पादन 15 प्रतिशत बढ़ा

  •  इस्पात कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील का मई में कच्चे इस्पात का उत्पादन 15 प्रतिशत बढक़र 22.93 लाख टन हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 19.96 लाख टन था। सज्जन जिंदल की अगुवाई वाली कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उत्पादन में यह बढ़ोतरी डोलवी संयंत्र के पूर्ण संचालन और जेएसडब्ल्यू विजयनगर मेटेलिक्स लिमिटेड (जेवीएमएल) के पूरी तरह चालू होने के कारण हुई है। जेएसडब्ल्यू स्टील के पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जेवीएमएल का संचालन अब पूरी क्षमता के साथ हो रहा है। वहीं, विजयनगर स्थित ब्लास्ट फर्नेस-3 क्षमता उन्नयन के लिए बंद है और इसके जून के दूसरे पखवाड़े में फिर से शुरू होने की संभावना है। कंपनी ने कहा कि भारतीय परिचालन में क्षमता उपयोग ब्लास्ट फर्नेस-3 को छोडक़र 98 प्रतिशत और उसे शामिल करने पर 87 प्रतिशत रहा। मई महीने में भारतीय परिचालन का उत्पादन 21.98 लाख टन रहा, जो पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान अमेरिका स्थित जेएसडब्ल्यू स्टील यूएसए-ओहियो का भी उत्पादन 20 प्रतिशत बढक़र 95 हजार टन रहा।

Share
जेएसडब्ल्यू स्टील का कच्चे इस्पात का उत्पादन 15 प्रतिशत बढ़ा

 इस्पात कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील का मई में कच्चे इस्पात का उत्पादन 15 प्रतिशत बढक़र 22.93 लाख टन हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 19.96 लाख टन था। सज्जन जिंदल की अगुवाई वाली कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उत्पादन में यह बढ़ोतरी डोलवी संयंत्र के पूर्ण संचालन और जेएसडब्ल्यू विजयनगर मेटेलिक्स लिमिटेड (जेवीएमएल) के पूरी तरह चालू होने के कारण हुई है। जेएसडब्ल्यू स्टील के पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जेवीएमएल का संचालन अब पूरी क्षमता के साथ हो रहा है। वहीं, विजयनगर स्थित ब्लास्ट फर्नेस-3 क्षमता उन्नयन के लिए बंद है और इसके जून के दूसरे पखवाड़े में फिर से शुरू होने की संभावना है। कंपनी ने कहा कि भारतीय परिचालन में क्षमता उपयोग ब्लास्ट फर्नेस-3 को छोडक़र 98 प्रतिशत और उसे शामिल करने पर 87 प्रतिशत रहा। मई महीने में भारतीय परिचालन का उत्पादन 21.98 लाख टन रहा, जो पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान अमेरिका स्थित जेएसडब्ल्यू स्टील यूएसए-ओहियो का भी उत्पादन 20 प्रतिशत बढक़र 95 हजार टन रहा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news