TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

02-12-2025

कपड़े धुल चुके अब आपकी ...धुलाई...होगी

  •  जापान में एक अनोखी ह्यूमन वॉशिंग मशीन लॉन्च हुई है। कुछ समय पहले इसकी तस्वीरें उडक़र चली थीं। इस मशीन में आप एक पॉड के अंदर लेटते हैं और ढक्कन बंद हो जाता है। और धुल-धुलाकर चकाचक बाहर निकलते हैं। हां इतना जरूर है वॉशिंग मशीन में कपड़े स्पिन होते हैं लेकिन आपको ऐसा कोई खतरा नहीं है। साथ में गुदगुदाने वाला म्यूजिक भी चलता रहता है। इस वॉशिंग मशीन जिसे ...भविष्य का ह्यूमन वॉशर...कहा जा रहा है ओसाका में आयोजित छह माह लंबे वल्र्ड एक्सपो में लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रही। अक्टूबर में समाप्त हुए इस मेले को 2.7 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा और मशीन को देखने के लिए तो रेला ही लग गया। इसे साइंस इंक नाम की जापानी कंपनी ने बनाया है। इसी तरह के प्रोडक्ट को 1970 में ओसाका एक्सपो में शोकेस किया गया था। कंपनी ने अब समय के साथ इसे अपग्रेड किया है।  कंपनी की प्रवक्ता साचिको माएकुरा के अनुसार यह मशीन सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि आत्मा को भी साफ करती है। साथ ही यूजर की हार्ट रेट और अन्य महत्वपूर्ण शारीरिक संकेतकों को भी मॉनिटर करती है।  ओसाका के एक होटल ने पहली मशीन खरीद ली है और जल्द ही वह अपने गेस्ट्स की ...धुलाई...शुरू करेगी। अन्य ग्राहकों में जापान की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन यामादा डेंकी भी शामिल है जिसका मानना है इस मशीन से उसके स्टोर्स पर फुटफॉल बढ़ाने में मदद मिलेगी। माएकुरा ने कहा हम इसकी लगभग 50 यूनिट ही बनाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मशीन की रिटेल प्राइस 6 करोड़ येन (लगभग 3.85 लाख डॉलर) होगी।

Share
कपड़े धुल चुके अब आपकी ...धुलाई...होगी

 जापान में एक अनोखी ह्यूमन वॉशिंग मशीन लॉन्च हुई है। कुछ समय पहले इसकी तस्वीरें उडक़र चली थीं। इस मशीन में आप एक पॉड के अंदर लेटते हैं और ढक्कन बंद हो जाता है। और धुल-धुलाकर चकाचक बाहर निकलते हैं। हां इतना जरूर है वॉशिंग मशीन में कपड़े स्पिन होते हैं लेकिन आपको ऐसा कोई खतरा नहीं है। साथ में गुदगुदाने वाला म्यूजिक भी चलता रहता है। इस वॉशिंग मशीन जिसे ...भविष्य का ह्यूमन वॉशर...कहा जा रहा है ओसाका में आयोजित छह माह लंबे वल्र्ड एक्सपो में लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रही। अक्टूबर में समाप्त हुए इस मेले को 2.7 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा और मशीन को देखने के लिए तो रेला ही लग गया। इसे साइंस इंक नाम की जापानी कंपनी ने बनाया है। इसी तरह के प्रोडक्ट को 1970 में ओसाका एक्सपो में शोकेस किया गया था। कंपनी ने अब समय के साथ इसे अपग्रेड किया है।  कंपनी की प्रवक्ता साचिको माएकुरा के अनुसार यह मशीन सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि आत्मा को भी साफ करती है। साथ ही यूजर की हार्ट रेट और अन्य महत्वपूर्ण शारीरिक संकेतकों को भी मॉनिटर करती है।  ओसाका के एक होटल ने पहली मशीन खरीद ली है और जल्द ही वह अपने गेस्ट्स की ...धुलाई...शुरू करेगी। अन्य ग्राहकों में जापान की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन यामादा डेंकी भी शामिल है जिसका मानना है इस मशीन से उसके स्टोर्स पर फुटफॉल बढ़ाने में मदद मिलेगी। माएकुरा ने कहा हम इसकी लगभग 50 यूनिट ही बनाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मशीन की रिटेल प्राइस 6 करोड़ येन (लगभग 3.85 लाख डॉलर) होगी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news