TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

02-12-2025

स्विट्जरलैंड में अब नहीं लगेगा वेल्थ टेक्स

  •  डायरेक्ट डेमोक्रेसी के देश स्विट्जरलैंड की जनता ने 5 करोड़ स्विस फ्रेंक (62 मिलियन डॉलर) या उससे अधिक की विरासत पर 50 परसेंट कर लगाने के प्रस्ताव को भारी बहुमत से खारिज कर दिया है। हालांकि वेंचर कैपिटलिस्ट और बिलिनेयर अल्फ्रेड गैंटनर ने कहा कि देश की संपत्ति कुछ ही लोगों के हाथों में सिमट जाना एक वैश्विक समस्या है। ऐसा नहीं हो सकता कि इस देश में कुछ लोगों के पास अपार संपत्तियां हों और बाकी लोगों को यह भी पता नहीं हो कि वे अपने हेल्थ इंश्योरेंस की किश्त या फिर किराया कैसे चुकाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि इस मुद्दे पर कुछ नहीं किया गया तो अगले 20 वर्षों में एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग और फ्रेंडी गैंटनर (वे खुद) जैसे लोग और भी अधिक धन इक_ा कर लेंगे। स्विस टैक्स अधिकारियों के अनुसार, देश में लगभग 2,500 करदाता ऐसे हैं जिनकी कुल संपत्ति 5 करोड़ स्विस फ्रेंक से अधिक है। रविवार को हुए जनमत संग्रह (रेफरेंडम) में 78% से अधिक मतदाताओं ने प्रस्तावित विरासत कर को खारिज कर दिया। गैंटनर ने कहा विरासत कर सही रास्ता नहीं है, क्योंकि इससे बचना बहुत आसान होगा। हमें वेल्थ पर टेक्स लगाने के लिए प्रोग्रेसिव टेक्सेशन सिस्टम को अपनाने की जरूरत है। उनके अनुसार 200 मिलियन स्विस फ्रेंक से ज्यादा की संपत्ति पर 1% टेक्स लगाया जाना चाहिए। इसी तरह 500 मिलियन पर 1.2% और  1 बिलियन पर 1.5 परसेंट वसूला जाना चाहिए। इसी फॉर्मूला पर टेक्स का रेट आगे भी बढऩा चाहिए। गैंटनर ने स्विट्जरलैंड ईयू के साथ आर्थिक संबंधों को गहरा करने वाले समझौते को भी खारिज करने की वकालत की है।

Share
स्विट्जरलैंड में अब नहीं लगेगा वेल्थ टेक्स

 डायरेक्ट डेमोक्रेसी के देश स्विट्जरलैंड की जनता ने 5 करोड़ स्विस फ्रेंक (62 मिलियन डॉलर) या उससे अधिक की विरासत पर 50 परसेंट कर लगाने के प्रस्ताव को भारी बहुमत से खारिज कर दिया है। हालांकि वेंचर कैपिटलिस्ट और बिलिनेयर अल्फ्रेड गैंटनर ने कहा कि देश की संपत्ति कुछ ही लोगों के हाथों में सिमट जाना एक वैश्विक समस्या है। ऐसा नहीं हो सकता कि इस देश में कुछ लोगों के पास अपार संपत्तियां हों और बाकी लोगों को यह भी पता नहीं हो कि वे अपने हेल्थ इंश्योरेंस की किश्त या फिर किराया कैसे चुकाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि इस मुद्दे पर कुछ नहीं किया गया तो अगले 20 वर्षों में एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग और फ्रेंडी गैंटनर (वे खुद) जैसे लोग और भी अधिक धन इक_ा कर लेंगे। स्विस टैक्स अधिकारियों के अनुसार, देश में लगभग 2,500 करदाता ऐसे हैं जिनकी कुल संपत्ति 5 करोड़ स्विस फ्रेंक से अधिक है। रविवार को हुए जनमत संग्रह (रेफरेंडम) में 78% से अधिक मतदाताओं ने प्रस्तावित विरासत कर को खारिज कर दिया। गैंटनर ने कहा विरासत कर सही रास्ता नहीं है, क्योंकि इससे बचना बहुत आसान होगा। हमें वेल्थ पर टेक्स लगाने के लिए प्रोग्रेसिव टेक्सेशन सिस्टम को अपनाने की जरूरत है। उनके अनुसार 200 मिलियन स्विस फ्रेंक से ज्यादा की संपत्ति पर 1% टेक्स लगाया जाना चाहिए। इसी तरह 500 मिलियन पर 1.2% और  1 बिलियन पर 1.5 परसेंट वसूला जाना चाहिए। इसी फॉर्मूला पर टेक्स का रेट आगे भी बढऩा चाहिए। गैंटनर ने स्विट्जरलैंड ईयू के साथ आर्थिक संबंधों को गहरा करने वाले समझौते को भी खारिज करने की वकालत की है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news