TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

12-05-2026

सीएमएस को एचडीएफसी बैंक से 6,000 एटीएम के प्रबंधन का 400 करोड़ रुपये का ठेका

  •  सीएमएस इन्फो सिस्टम्स को एचडीएफसी बैंक से करीब 400 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके तहत कंपनी अगले पांच साल तक बैंक के 6,000 एटीएम का प्रबंधन करेगी। कंपनी की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार, यह एकीकृत एटीएम प्रबंधित सेवा आउटसोर्सिंग अनुबंध है, जिसके अंतर्गत सीएमएस करेंसी फोरकास्टिंग, नकदी लॉजिस्टिक और कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित समाधान भी उपलब्ध कराएगी। सीएमएस इन्फो सिस्टम्स के मुख्य कारोबार अधिकारी अनुश राघवन ने कहा कि इस सौदे से वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक निजी क्षेत्र के बैंकों से होने वाली आय का योगदान बढक़र 30 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है, जो वर्तमान में 25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में आईसीआईसीआई बैंक के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया था। इसके अलावा हाल ही में उसे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से 1,000 करोड़ रुपये का अनुबंध भी मिला है। मार्च, 2026 तक एचडीएफसी बैंक के देशभर में 21,000 से अधिक एटीएम थे।

Share
सीएमएस को एचडीएफसी बैंक से 6,000 एटीएम के प्रबंधन का 400 करोड़ रुपये का ठेका

 सीएमएस इन्फो सिस्टम्स को एचडीएफसी बैंक से करीब 400 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके तहत कंपनी अगले पांच साल तक बैंक के 6,000 एटीएम का प्रबंधन करेगी। कंपनी की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार, यह एकीकृत एटीएम प्रबंधित सेवा आउटसोर्सिंग अनुबंध है, जिसके अंतर्गत सीएमएस करेंसी फोरकास्टिंग, नकदी लॉजिस्टिक और कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित समाधान भी उपलब्ध कराएगी। सीएमएस इन्फो सिस्टम्स के मुख्य कारोबार अधिकारी अनुश राघवन ने कहा कि इस सौदे से वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक निजी क्षेत्र के बैंकों से होने वाली आय का योगदान बढक़र 30 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है, जो वर्तमान में 25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में आईसीआईसीआई बैंक के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया था। इसके अलावा हाल ही में उसे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से 1,000 करोड़ रुपये का अनुबंध भी मिला है। मार्च, 2026 तक एचडीएफसी बैंक के देशभर में 21,000 से अधिक एटीएम थे।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news