TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

02-05-2026

केफिन टेक्नोलॉजीज की रेवेन्यू 19 फीसदी व नेट प्रॉफिट 3.30 फीसदी बढ़ा

  •  केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (केफिनटेक) की मार्च 2026 क्वार्टर में रेवेन्यू 22.61 फीसदी बढक़र 347 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो मार्च 2025 क्वार्टर में 283 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 4.70 फीसदी घटकर 85 करोड़ रुपए के मुकाबले 81 करोड़ रुपए रह गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी की रेवेन्यू 19.24 फीसदी बढक़र 1301 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछली समान अवधि में 1091 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.30 फीसदी बढक़र 333 करोड़ रुपए के मुकाबले 344 करोड़ रुपए हो गया। इस अवधि में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 10.43 फीसदी बढक़र 479 करोड़ के मुकाबले 529 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। हालांकि कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 44 फीसदी से घटकर 41 फीसदी रह गया। कंपनी का वर्तमान में 15455 करोड़ रुपए का मार्केट कैप है। कंपनी का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 895 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के एमडी व सीईओ श्रीकांत नडेला के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026 कंपनी के लिए एक  ट्रांसफॉर्मेटिव ईयर रहा है क्योंकि हमने एसेंट फंड सर्विसेज का एक्वीजिशन पूरा किया, जिससे 18 देशों में कंपनी की ग्लोबल फुटप्रिंट्स का एक्सपेंडिंग हुआ और हम करीब 1000 ग्लोबल एसेट मैनेजर्स को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Share
केफिन टेक्नोलॉजीज की रेवेन्यू 19 फीसदी व नेट प्रॉफिट 3.30 फीसदी बढ़ा

 केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (केफिनटेक) की मार्च 2026 क्वार्टर में रेवेन्यू 22.61 फीसदी बढक़र 347 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो मार्च 2025 क्वार्टर में 283 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 4.70 फीसदी घटकर 85 करोड़ रुपए के मुकाबले 81 करोड़ रुपए रह गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी की रेवेन्यू 19.24 फीसदी बढक़र 1301 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछली समान अवधि में 1091 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.30 फीसदी बढक़र 333 करोड़ रुपए के मुकाबले 344 करोड़ रुपए हो गया। इस अवधि में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 10.43 फीसदी बढक़र 479 करोड़ के मुकाबले 529 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। हालांकि कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 44 फीसदी से घटकर 41 फीसदी रह गया। कंपनी का वर्तमान में 15455 करोड़ रुपए का मार्केट कैप है। कंपनी का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 895 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के एमडी व सीईओ श्रीकांत नडेला के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026 कंपनी के लिए एक  ट्रांसफॉर्मेटिव ईयर रहा है क्योंकि हमने एसेंट फंड सर्विसेज का एक्वीजिशन पूरा किया, जिससे 18 देशों में कंपनी की ग्लोबल फुटप्रिंट्स का एक्सपेंडिंग हुआ और हम करीब 1000 ग्लोबल एसेट मैनेजर्स को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news