मानसून देश में पहुंचने तथा आपूर्ति तंग पडऩे के कारण हाल ही में अदरक की कीमत में अच्छी तेजी आई है। सौंठ की आपूर्ति तथा स्टॉक सामान्य से कमजोर बनी हुई है। आगामी दिनों में हाजिर में सौंठ में और तेजी की उम्मीद नजर आ रही है। सौंठ की तेजी-मंदी के सम्बन्ध में नवीनतम जानकारियां मिलती रहती हैं और उन्हें इससे लाभ भी होता है। तीन दिनों की देरी के बाद केरल में 4 जून को मानसून पहुंच गया। दूसरी ओर, आपूर्ति सामान्य की तुलना में कमजोर होने के कारण स्थानीय आजादपुर फल-सब्जी मंड़ी में अदरक की थोक कीमत में हाल ही में अच्छी तेजी आई है। इन दिनों यहां पर बंगलौर, सातारा और कर्नाटक से अदरक की आवक हो रही है। हालांकि मंड़ी में इन दिनों इसकी कीमत 30-35 रुपए तेज होकर फिलहाल यह 90-135 रुपए प्रति किलोग्राम के बीच बनी हुई है। फिलहाल राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर तथा उत्तर-पश्चिमी भारत में आंधी और हल्की से मध्यम वर्षा होने का दौर चल रहा है। इसके बाद भी अदरक और सौंठ की खपत में सुधार देखा जा रहा है। उधर, केरल की कोच्चि मंड़ी में सौंठ की थोक कीमत हाल ही में 10-15 रुपए बढक़र फिलहाल क्वालिटीनुसार 300/325 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 तेजी आई थी। इस बार देश में सौंठ का उत्पादन अच्छा हुआ है। उधर, केरल की कोच्चि मंड़ी में नई सौंठ की आवक का इस बार कभी भी पर्याप्त दबाव नहीं बना है। गौरतलब है कि सौंठ में तेजी का प्रमुख कारण यह बताया जा रहा है कि नाइजीरिया में इस बार सौंठ का उत्पादन करीब 50 प्रतिशत लुढक़ने के समाचार आ रहे हैं। इधर, सौंठ सामान्य में हाल ही में 500 रुपए तेज होकर फिलहाल 29,500/30,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर बनी हुई है। इससे पूर्व इसमें 2 हजार रुपए की तेजी आई थी। महाराष्ट्र में इस बार राज्य में सौंठ की क्वालिटी सामान्य से हल्की आई है। उधर, मसाला बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 में देश से 1260.98 करोड़ रुपए कीमत की 1,46,257 टन सौंठ निर्यात हुई है। एक वर्ष पूर्व की आलोच्य अवधि में इसकी 1,31,360 टन मात्रा का निर्यात हुआ था और इससे 1062.40 करोड़ रुपए की आय हुई थी। इससे पता चलता है कि इस बार इसके मात्रात्मक निर्यात में 11 प्रतिशत और आय में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आगामी समय में सौंठ में और तेजी की उम्मीद नजर आ रही है।