TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

05-06-2026

बुकिंग बढऩे से बादाम गिरी में और तेजी संभव

  •  बादाम गिरी में  बुकिंग बढऩे बाजार उछल गए हैं। बीते माह के कंटेनर की स्थिति काफी कम रही है तथा रुपया कमजोर को देखते हुए जून की स्थिति भी कम ही लग रही है, जिससे बाजार आगे भी 75/100 रुपए प्रति किलो और बढ़ सकता है। कैलिफोर्निया में आई हुई बादाम की फसल गत वर्ष की अपेक्षा काफी कम आने की खबरें मिल रही हैं। इस बार प्रतिकूल मौसम होने से बादाम गिरी का उत्पादन 2600 मिलियन पाउंड रह जाने की संभावना है, जो गत वर्ष उत्पादन 3050 मिलियन पाउंड था। पिछले महीने मंडियों में बिकवाली का प्रेशर चौतरफा बनने से गिरी के भाव यहां नीचे में 780/785 रुपए प्रति किलो रह गए थे। तत्पश्चात बड़े आयातकों ने कैलिफोर्निया से सौदे मई-जून में पहुंचने वाले कंटेनरों के कम किए गए, क्योंकि वहां पर बुकिंग 2.35 से बढक़र 2.85 डॉलर प्रति पाउंड हो गया। इसके बाद अब तक जितने कंटेनर आने वाले हैं, उनकी संख्या कम रही, क्योंकि कैलिफोर्निया में भाव काफी ऊंचे हो गए हैं, जिस कारण पड़ते महंगे हो गए तथा जून माह के कंटेनरों की स्थिति कम रहने वाली है। आने वाली फसल कमजोर है तथा दूसरी फसल भी अल नीनो के वजह से कम आएगी अब मई माह में कंटेनरों की स्थिति बहुत ही कम रही है, वहीं चौतरफा घरेलू मंडियों से मांग बादाम कैलिफोर्निया की बढ़ गई है। फलत: धीरे-धीरे 20-25 दिन के अंतराल 780 से बढक़र 880 रुपए प्रति किलो हो गए हैं तथा बढिय़ा माल 920/930 रुपए प्रति किलो तक बोलने लगे हैं। हाजिर माल की कमी एवं कैलिफोर्निया में आने वाली फसल में पोल आने से शॉर्टेज बनने लगी है। अगस्त में आने वाली ऑस्ट्रेलिया की फसल में भी अल-नीनो के प्रभाव से उत्पादन घटने वाली है। इधर स्टाकिस्टों एवं चालानी की चौतरफा लिवाली चलने से बाजार 75/100 रुपए प्रति किलो और तेज लग रहा है।

Share
बुकिंग बढऩे से बादाम गिरी में और तेजी संभव

 बादाम गिरी में  बुकिंग बढऩे बाजार उछल गए हैं। बीते माह के कंटेनर की स्थिति काफी कम रही है तथा रुपया कमजोर को देखते हुए जून की स्थिति भी कम ही लग रही है, जिससे बाजार आगे भी 75/100 रुपए प्रति किलो और बढ़ सकता है। कैलिफोर्निया में आई हुई बादाम की फसल गत वर्ष की अपेक्षा काफी कम आने की खबरें मिल रही हैं। इस बार प्रतिकूल मौसम होने से बादाम गिरी का उत्पादन 2600 मिलियन पाउंड रह जाने की संभावना है, जो गत वर्ष उत्पादन 3050 मिलियन पाउंड था। पिछले महीने मंडियों में बिकवाली का प्रेशर चौतरफा बनने से गिरी के भाव यहां नीचे में 780/785 रुपए प्रति किलो रह गए थे। तत्पश्चात बड़े आयातकों ने कैलिफोर्निया से सौदे मई-जून में पहुंचने वाले कंटेनरों के कम किए गए, क्योंकि वहां पर बुकिंग 2.35 से बढक़र 2.85 डॉलर प्रति पाउंड हो गया। इसके बाद अब तक जितने कंटेनर आने वाले हैं, उनकी संख्या कम रही, क्योंकि कैलिफोर्निया में भाव काफी ऊंचे हो गए हैं, जिस कारण पड़ते महंगे हो गए तथा जून माह के कंटेनरों की स्थिति कम रहने वाली है। आने वाली फसल कमजोर है तथा दूसरी फसल भी अल नीनो के वजह से कम आएगी अब मई माह में कंटेनरों की स्थिति बहुत ही कम रही है, वहीं चौतरफा घरेलू मंडियों से मांग बादाम कैलिफोर्निया की बढ़ गई है। फलत: धीरे-धीरे 20-25 दिन के अंतराल 780 से बढक़र 880 रुपए प्रति किलो हो गए हैं तथा बढिय़ा माल 920/930 रुपए प्रति किलो तक बोलने लगे हैं। हाजिर माल की कमी एवं कैलिफोर्निया में आने वाली फसल में पोल आने से शॉर्टेज बनने लगी है। अगस्त में आने वाली ऑस्ट्रेलिया की फसल में भी अल-नीनो के प्रभाव से उत्पादन घटने वाली है। इधर स्टाकिस्टों एवं चालानी की चौतरफा लिवाली चलने से बाजार 75/100 रुपए प्रति किलो और तेज लग रहा है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news