TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

06-08-2026

RSWM का जून क्वार्टर में प्रॉफिट बढ़ा

  •  एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप की कंपनी आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली क्वार्टर के नतीजों के साथ विस्तार की बड़ी योजना का ऐलान किया है। कंपनी ने एनडीएस9 प्राइवेट लिमिटेड के साथ संयुक्त उपक्रम के जरिए करीब 186.30 करोड़ रुपए की लागत से डेनिम गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने को मंजूरी दी है। इस परियोजना के लिए 30' राशि इक्विटी और 70' टर्म लोन के जरिए जुटाई जाएगी। इसके साथ ही एलएनजे एनडीएस9 ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड नाम से संयुक्त उपक्रम कंपनी बनाने का भी फैसला लिया गया है, जो आरएसडब्ल्यूएम की सब्सिडियरी होगी। वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो जून क्वार्टर में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,161 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट प्रॉफिट बढक़र 16.74 करोड़ रुपए हो गया। वहीं कंसॉलिडेटेड आधार पर रेवेन्यू 1,161 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 19.65 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार दिखाई दिया, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी धीरे-धीरे मार्जिन रिकवरी की दिशा में आगे बढ़ रही है। विश्लेषकों का मानना है कि यार्न और फैब्रिक कारोबार के साथ गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग में प्रवेश आरएसडब्ल्यूएम को वैल्यू-एडेड बिजनेस में मजबूत बनाएगा। यदि नया प्रोजेक्ट तय समय पर शुरू होता है तो आने वाले वर्षों में कंपनी की रेवेन्यू प्रोफाइल और मार्जिन्स दोनों को सहारा मिल सकता है।

Share
RSWM का जून क्वार्टर में प्रॉफिट बढ़ा

 एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप की कंपनी आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली क्वार्टर के नतीजों के साथ विस्तार की बड़ी योजना का ऐलान किया है। कंपनी ने एनडीएस9 प्राइवेट लिमिटेड के साथ संयुक्त उपक्रम के जरिए करीब 186.30 करोड़ रुपए की लागत से डेनिम गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने को मंजूरी दी है। इस परियोजना के लिए 30' राशि इक्विटी और 70' टर्म लोन के जरिए जुटाई जाएगी। इसके साथ ही एलएनजे एनडीएस9 ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड नाम से संयुक्त उपक्रम कंपनी बनाने का भी फैसला लिया गया है, जो आरएसडब्ल्यूएम की सब्सिडियरी होगी। वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो जून क्वार्टर में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,161 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट प्रॉफिट बढक़र 16.74 करोड़ रुपए हो गया। वहीं कंसॉलिडेटेड आधार पर रेवेन्यू 1,161 करोड़ रुपए और नेट प्रॉफिट 19.65 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार दिखाई दिया, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी धीरे-धीरे मार्जिन रिकवरी की दिशा में आगे बढ़ रही है। विश्लेषकों का मानना है कि यार्न और फैब्रिक कारोबार के साथ गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग में प्रवेश आरएसडब्ल्यूएम को वैल्यू-एडेड बिजनेस में मजबूत बनाएगा। यदि नया प्रोजेक्ट तय समय पर शुरू होता है तो आने वाले वर्षों में कंपनी की रेवेन्यू प्रोफाइल और मार्जिन्स दोनों को सहारा मिल सकता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news