कह सकते हैं...जेएलआर इ•ा रोरिंग...। पिछले चार साल में टाटा मोटर्स की इस ब्रिटिश मार्की की ग्लोबल सेल्स 2.94 लाख से 4.01 लाख यूनिट्स तक पहुंच चुकी है। यानी 10.82 परसेंट सीएजीआर...लक्जरी कार सैगमेंट में कोई मामूली बात नहीं है। वह भी तब जब कोविड के बड़े डिसरप्शन के बाद ग्लोबल मार्केट्स रिकवर कर रहे हैं। और यह भी कि जगुआर मोनिकर वाला नामराशि कार ब्रांड रिडिजाइन और रिपोजिशङ्क्षनंग के लिए ड्रॉइंग बोर्ड पर है। वैसे भी यह ब्रांड लगातार अपनी शीन खो रहा था। वर्ष 2016 में इसकी ग्लोबल सेल्स 1.48 लाख यूनिट्स थी जो वर्ष 2023 में केवल 64 हजार यूनिट्स ही रह गई थी। लेकिन वो कहते हैं ना लेट बाई गॉन...बस जेएलआर जगुआर को नई पावर और नए कलेवर के साथ फिर लॉन्च कर रही है। खैर...खबर यह है कि टाटा मोटर्स को भारत में जेएलआर के लिए ग्रोथ का बहुत बड़ा हैडरूम नजर आ रहा है। आना भी चाहिए क्योंकि भारत में एक बहुत बड़ा एस्पिरेशनल कस्टमरबेस तैयार हो रहा है और इसे कैपिटलाइज करने के लिए आज से ब्रेसअप (तैयारी) होना जरूरी है। रिपोर्ट कहती हैं कि टाटा मोटर्स तीन-चार साल में जेएलआर के इंडिया सेल्स वॉल्यूम को दोगुना करने का टार्गेट लेकर चल रही है। साथ में लगी टेबल से पता चलता है कि पिछले वर्ष जेएलआर जायंट किलर साबित हुई और इसने ऑडी को बेदखल कर तीसरे पायदान पर कब्जा कर लिया। वर्ष 24 में जेएलआर की भारत में सेल्स ऑलटाइम रिकॉर्ड 6183 यूनिट्स की रही थी। वहीं डीलर डिस्पैच पिछले वित्त वर्ष में 39 परसेंट ग्रोथ के साथ 6,266 यूनिट्स रहे थे। इस टार्गेट को ध्यान में रखते हुए कंपनी पोर्टफोलियो और सेल्स नेटवर्क का विस्तार करने के प्लान पर काम कर रही है। कंपनी का मानना है कि इस टार्गेट के हासिल हो जाने के साथ ही भारत जेएलआर के टॉप10 मार्केट्स में शामिल हो जाएगा। जेएलआर इंडिया के एमडी राजन अंबा के अनुसार भारत में एक्सक्लुसिव और ...डिफरेंट...कारों की डिमांड बहुत है जिसके चलते देश में ऐसे प्रॉडक्ट्स लॉन्च किए जा रहे हैं। पिछले तीन सालों में जेएलआर इंडिया की सेल्स में लगातार ग्रोथ हुई है और वर्ष 2024 में यह ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गई है। अंबा के अनुसार मार्केट में एक गैप है जिसे जेएलआर पूरा कर रही है। वे कहते हैं कि जेएलआर की ऑर्गेनिक डिमांड 8 हजार यूनिट्स की है और 6183 यूनिट्स के लेवल को पार भी कर चुकी है। हम 2030 तक अपने सेल्स नेटवर्क को डबल कर लगभग 50 आउटलेट्स तक पहुंचाना चाहते हैं। राजकोट, गोवा और नागपुर में नई डीलरशिप खुलेंगी। अभी कंपनी 21 शहरों में 25 आउटलेट चला रही है। ब्रांड में एस्पिरेशन अपील बढ़ाने के लिए कंपनी हेलो मॉडलों में इंवेस्टमेंट बढ़ा रही है। हेलो यानी अच्छी ब्रांड इक्विटी वाले हाई एंड मॉडल। अंबा ने कहा कि कंपनी भारत में ईवी और आइस दोनों फ्यूल टेक्नोलॉजी के मॉडल ऑफर करेगी। कंपनी भारत में रेंज रोवर ईवी सहित कई मॉडलों को देश में लाने के प्लान पर काम कर रही है। जेएलआर इंडिया देश में रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट, रेंज रोवर वेलार, रेंज रोवर इवोक, डिफेंडर, डिस्कवरी और डिस्कवरी स्पोर्ट बेचती है। इस साल की शुरुआत में, रेंज रोवर ने रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का लोकल प्रॉडक्शन शुरू किया है। अंबा ने कहा चार-पांच साल में भारत का लक्जरी कार मार्केट दोगुना हो जाने की उम्मीद है। अभी यह मार्केट करीब 50 हजार यूनिट्स का है। ऑटोमेकर का टार्गेट अपने चार ब्रांड्स जगुआर, रेंज रोवर, डिस्कवरी और डिफेंडर के लिए अलग-अलग स्ट्रेटेजी के साथ आगे बढऩे का है।
