TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

13-06-2026

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

  •  ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बैंक ने बताया कि 11 जून को उसकी कुल जमा राशि 26,197 करोड़ रुपये और कुल कर्ज 23,832 करोड़ रुपये थी। बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘ ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड का कुल कारोबार (जमा और कर्ज का कुल योग)11 जून, 2026 तक  50,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।’’ बैंक के अनुसार, 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए उसने 24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले साल समान अवधि में उसे 183 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढक़र 1,196 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 1,037 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक का परिचालन लाभ भी बढक़र 241 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 91 करोड़ रुपये था।

Share
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

 ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बैंक ने बताया कि 11 जून को उसकी कुल जमा राशि 26,197 करोड़ रुपये और कुल कर्ज 23,832 करोड़ रुपये थी। बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘ ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड का कुल कारोबार (जमा और कर्ज का कुल योग)11 जून, 2026 तक  50,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।’’ बैंक के अनुसार, 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए उसने 24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जबकि पिछले साल समान अवधि में उसे 183 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढक़र 1,196 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 1,037 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक का परिचालन लाभ भी बढक़र 241 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 91 करोड़ रुपये था।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news