TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

13-06-2026

रुपया 77 पैसे की बढ़त के साथ 95.08 प्रति डॉलर पर

  •  रुपया शुक्रवार को 77 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.08 (अस्थायी) पर बंद हुआ।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ जल्द समझौते के संकेत दिए जाने के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख ने भी रुपये को समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.40 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 94.95 से 95.53 के दायरे में कारोबार करता हुआ अंत में 95.08 (अस्थायी) पर रहा जो पिछले बंद भाव से 77 पैसे की बढ़त है। रुपया बृहस्पतिवार को 60 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.85 पर बंद हुआ था। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘ तेल की कीमतें तीन महीने बाद घटकर 88.58 अमेरिकी डॉलर के स्तर पर आ गईं, जिससे रुपये को बल मिला। रुपया पिछले कुछ दिन में 95 से 95.80 के बीच रहा है और इसमें कच्चे तेल की कीमतों के साथ ही उतार-चढ़ाव हो रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा अनुमान है कि सोमवार को रुपया 94.75 से 95.75 के दायरे में रह सकता है...।’’ इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.65 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 1,695.40 अंक चढक़र 75,527.95 अंक जबकि निफ्टी 461.30 अंक की बढ़त के साथ 23,622.90 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.54 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,987.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Share
रुपया 77 पैसे की बढ़त के साथ 95.08 प्रति डॉलर पर

 रुपया शुक्रवार को 77 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.08 (अस्थायी) पर बंद हुआ।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ जल्द समझौते के संकेत दिए जाने के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख ने भी रुपये को समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.40 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 94.95 से 95.53 के दायरे में कारोबार करता हुआ अंत में 95.08 (अस्थायी) पर रहा जो पिछले बंद भाव से 77 पैसे की बढ़त है। रुपया बृहस्पतिवार को 60 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.85 पर बंद हुआ था। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘ तेल की कीमतें तीन महीने बाद घटकर 88.58 अमेरिकी डॉलर के स्तर पर आ गईं, जिससे रुपये को बल मिला। रुपया पिछले कुछ दिन में 95 से 95.80 के बीच रहा है और इसमें कच्चे तेल की कीमतों के साथ ही उतार-चढ़ाव हो रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा अनुमान है कि सोमवार को रुपया 94.75 से 95.75 के दायरे में रह सकता है...।’’ इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.65 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 1,695.40 अंक चढक़र 75,527.95 अंक जबकि निफ्टी 461.30 अंक की बढ़त के साथ 23,622.90 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.54 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,987.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news