आपूर्ति कमजोर होने से बिनौला खल के भाव 300 रुपए प्रति किवंटल बढ़ गये। भविष्य में मंदे की संभावना कम है। बिनौला खल की तेजी मंदी के बारे में खबरें पढऩे को मिलती रहती है इसी तरह में ताजा सर्वे के अनुसार आवक की अपेक्षा पशु आहार वालों की मांग बढऩे से बिनौला खल के भाव एक माह के दौरान निचले स्तर से 300 रुपए बढक़र 4100/4400 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। पंजाब की बठिंडा मंडी में इसके भाव इसी अनुपात में बढक़र भाव 4400/4500 रुपए प्रति कुंतल हो गए। उक्त अवधि के दौरान उत्तर भारत की मंडियों में बिकवाली कमजोर होने के कारण बिनौले के भाव पंजाब 200 रुपए बढक़र 4500/4600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। हापुड़ में भी बिकवाली कमजोर होने बिनौला खल के भाव 300 रुपए घटकर 4400/4500 रुपए प्रति कुंतल हो गए। देश में कपास का उत्पादन हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश इत्यादि राज्यों में होता है। देश में बिनौले का उत्पादन कम हुआ है। सटोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स बिनौला खल जून डिलवरी में तेजी का रुख रहा। पशु आहार में उपयोग में आने वाले अरहर चूरी, चना चूरी, अरहर छिलका,बाजरे की कीमतों में भी मंजबूती का रूख बना हुआ है। वर्तमान हालात को देखते हुए बिनोला खल की कीमतों गिरावट की संभावना नही है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।