TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

23-05-2026

सन फार्मा का एकीकृत नेट प्रोफिट 26.2 प्रतिशत बढक़र 2,714.03 करोड़ रुपये

  •  दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लि. का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 26.2 प्रतिशत बढक़र 2,714.03 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध मुनाफा 2,149.88 करोड़ रुपये था। सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 14,611.79 करोड़ रुपये रही जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 12,958.84 करोड़ रुपये थी। कुल खर्च 9,955.68 करोड़ रुपये से बढक़र 11,518.95 करोड़ रुपये हो गया। सन फार्मा के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर पांच रुपये के अंतिम लाभांश का प्रस्ताव दिया है। यह वित्त वर्ष 2025-26 में पहले दिए गए 11 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है। इससे कुल लाभांश 2024-25 के बराबर 16 रुपये प्रति शेयर बैठता है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 11,479.42 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2024-25 में 10,929.04 करोड़ रुपये था। परिचालन आय 52,578.44 करोड़ रुपये से बढक़र 58,462.04 करोड़ रुपये हो गई।

Share
सन फार्मा का एकीकृत नेट प्रोफिट 26.2 प्रतिशत बढक़र 2,714.03 करोड़ रुपये

 दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लि. का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 26.2 प्रतिशत बढक़र 2,714.03 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध मुनाफा 2,149.88 करोड़ रुपये था। सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 14,611.79 करोड़ रुपये रही जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 12,958.84 करोड़ रुपये थी। कुल खर्च 9,955.68 करोड़ रुपये से बढक़र 11,518.95 करोड़ रुपये हो गया। सन फार्मा के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर पांच रुपये के अंतिम लाभांश का प्रस्ताव दिया है। यह वित्त वर्ष 2025-26 में पहले दिए गए 11 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है। इससे कुल लाभांश 2024-25 के बराबर 16 रुपये प्रति शेयर बैठता है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 11,479.42 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2024-25 में 10,929.04 करोड़ रुपये था। परिचालन आय 52,578.44 करोड़ रुपये से बढक़र 58,462.04 करोड़ रुपये हो गई।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news