भारत इस समय आर्थिक बदलाव के एक बड़े दौर से गुजर रहा है। मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने वाली ‘मेक इन इंडिया’ पहल, तेजी से बढ़ता डिजिटल इकोसिस्टम, शहरीकरण, प्रीमियम लाइफस्टाइल की ओर बढ़ता मध्यम वर्ग और ग्रीन एनर्जी जैसे ट्रेंड्स आने वाले वर्षों में कई उद्योगों की दिशा तय कर सकते हैं। ऐसे दौर में निवेशकों के बीच थीम आधारित म्यूचुअल फंड्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इन्हीं में से एक है Sundaram Business Cycle Fund, जो बिजनेस साइकल आधारित निवेश रणनीति पर काम करता है। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जिसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था में चल रहे लंबे समय के बिजनेस ट्रेंड्स और मेगा थीम्स का फायदा उठाना है। फंड मैनेजमेंट टीम का मानना है कि कुछ आर्थिक बदलाव केवल कुछ वर्षों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे पूरे बिजनेस साइकल को प्रभावित करते हैं। ऐसे ट्रेंड्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं। फंड फिलहाल चार प्रमुख थीम्स पर फोकस कर रहा है——Make in India, Technology Transition & Digitalization, Urbanisation & Premiumization और Strategic Shifts। इसके अलावा Sustainability थीम को भी पोर्टफोलियो में जगह दी गई है। फंड का सबसे बड़ा आवंटन मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी ट्रांजिशन थीम्स में है, जो मिलकर पोर्टफोलियो का लगभग 60' हिस्सा बनाते हैं। फंड का मानना है कि भारत में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग आने वाले समय में तेज़ी से बढ़ सकती है। सरकार की उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (क्करुढ्ढ) योजनाएं, बढ़ता कैपेक्स और आयात पर निर्भरता कम करने की कोशिशें इस सेक्टर को मजबूती दे सकती हैं। इसी वजह से फंड ने ऑटो कंपोनेंट्स, इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स, कंस्ट्रक्शन और डिफेंस से जुड़ी कंपनियों में निवेश किया है। Larsen & Toubro, Hindustan Aeronautics और harat Electronics जैसी कंपनियां पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं।
दूसरी ओर, डिजिटलाइजेशन थीम के तहत फंड उन कंपनियों पर दांव लगा रहा है जो भारत की नई डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा हैं। इसमें ई-कॉमर्स, फिनटेक, डेटा और टेक सर्विसेज से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं। Bharti Airtel, PB Fintech, Delhivery और Affle जैसी कंपनियों में निवेश इसी रणनीति का हिस्सा है। Urbanisation और Premiumization थीम भी फंड की रणनीति का अहम हिस्सा है। बढ़ती आय, बदलती लाइफस्टाइल और शहरी उपभोग की वजह से रिटेल, फूड सर्विसेज, हेल्थकेयर और ऑटोमोबाइल सेक्टर्स में मांग बढऩे की उम्मीद है। इसी सोच के तहत फंड ने Jubilant Foodworks, Sapphire Foods, Urban Company और Mahindra & Mahindra जैसी कंपनियों में निवेश किया है। मार्केट कैप के लिहाज से देखें तो फंड का पोर्टफोलियो केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है। लगभग 41.6' निवेश रुड्डह्म्द्दद्ग ष्टड्डश्च कंपनियों में, जबकि 40.5' स्द्वड्डद्यद्य ष्टड्डश्च कंपनियों में किया गया है। इससे साफ है कि फंड मैनेजमेंट उभरती कंपनियों में ग्रोथ की संभावनाएं तलाश रहा है। हालांकि, स्मॉल और मिड कैप में अधिक निवेश का मतलब ज्यादा उतार-चढ़ाव भी हो सकता है। फंड का रिस्क प्रोफाइल "Large Cap " श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि यह स्कीम उन निवेशकों के लिए ज्यादा उपयुक्त हो सकती है जो लंबी अवधि का नजरिया रखते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव को झेलने की क्षमता रखते हैं। अप्रैल 2026 की फैक्टशीट के अनुसार, फंड का एक-वर्षीय प्रदर्शन -10.5' रहा, जबकि इसका बेंचमार्क Small Cap -2.9' पर रहा। चूंकि यह एक अपेक्षाकृत नया और थीमैटिक फंड है, इसलिए अल्पकालिक प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक माना जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिजनेस साइकल और थीम आधारित निवेश रणनीतियां लंबे समय में बेहतर अवसर दे सकती हैं, लेकिन इनमें धैर्य और सही निवेश अवधि बेहद महत्वपूर्ण होती है। यदि भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटलाइजेशन और शहरी उपभोग के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ती है, तो ऐसे फंड्स निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकते हैं। हालांकि, निवेश से पहले निवेशकों को अपने वित्तीय लक्ष्यों, जोखिम क्षमता और निवेश अवधि का आकलन जरूर करना चाहिए। क्योंकि थीमैटिक फंड्स में रिटर्न की संभावना जितनी अधिक होती है, जोखिम भी उतना ही ज्यादा होता है।
