TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

18-06-2025

सोना : गिरावट की संभावना कम

  •  अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बुलियन की कीमतों में आई तेजी एवं बिकवाली घटने  से स्थानीय सर्राफा बाजार में हाल ही में सोने के भाव 5600 रूपए प्रति 10 ग्राम उछल गए। भविष्य में भी इसमें गिरावट की सभावना कम है। इजराइल-ईरान में युद्ध शुरु जाने एवं अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहने के कारण अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की लिवाली बढऩे से सोने के भाव 3231 से बढक़र 3433 डालर प्रति औंस हो गए। विदेशों में आईं तेजी के कारण एक माह के दौरान सोने के भाव 5600 रूपये बढक़र किलोबार 102000 तथा स्टैंडर्ड 102500 रूपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पहुंच गए। बिकवाली कमजोर होने से 8 ग्राम वाले गिन्नी के भाव 74000 से  बढक़र 77000 रुपए हो गए। मुंबई सर्राफा बाजार में बिकवाली घटने इसके भाव 5600 रूपए बढक़र  बार के भाव 99500 तथा स्टैंडर्ड के भाव 99000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए। कोलकाता सर्राफा बाजार में भी बिकवाली कमजोर होने से 24 कैरट सोने के भाव 5600 रूपये बढक़र  99800 रूपए प्रति 10 ग्राम हो गए। हालांकि विदेशी मुद्रा बाजार में डालर की तुलना में 85.42 से घटकर 86.12 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सोने की लिवाली निवेशकों के लिए बनी हुई है। वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए भविष्य में सोने की कीमतों में  गिरावट की संभावना कम है, बाजार में उठा पटक का दौर जारी रह सकता है।

Share
सोना : गिरावट की संभावना कम

 अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बुलियन की कीमतों में आई तेजी एवं बिकवाली घटने  से स्थानीय सर्राफा बाजार में हाल ही में सोने के भाव 5600 रूपए प्रति 10 ग्राम उछल गए। भविष्य में भी इसमें गिरावट की सभावना कम है। इजराइल-ईरान में युद्ध शुरु जाने एवं अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहने के कारण अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की लिवाली बढऩे से सोने के भाव 3231 से बढक़र 3433 डालर प्रति औंस हो गए। विदेशों में आईं तेजी के कारण एक माह के दौरान सोने के भाव 5600 रूपये बढक़र किलोबार 102000 तथा स्टैंडर्ड 102500 रूपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पहुंच गए। बिकवाली कमजोर होने से 8 ग्राम वाले गिन्नी के भाव 74000 से  बढक़र 77000 रुपए हो गए। मुंबई सर्राफा बाजार में बिकवाली घटने इसके भाव 5600 रूपए बढक़र  बार के भाव 99500 तथा स्टैंडर्ड के भाव 99000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए। कोलकाता सर्राफा बाजार में भी बिकवाली कमजोर होने से 24 कैरट सोने के भाव 5600 रूपये बढक़र  99800 रूपए प्रति 10 ग्राम हो गए। हालांकि विदेशी मुद्रा बाजार में डालर की तुलना में 85.42 से घटकर 86.12 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सोने की लिवाली निवेशकों के लिए बनी हुई है। वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए भविष्य में सोने की कीमतों में  गिरावट की संभावना कम है, बाजार में उठा पटक का दौर जारी रह सकता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news