TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

26-02-2025

‘गिरावट का रिकॉर्ड’ बनाने की ओर शेयर बाजार!

  •  शेयर बाजारों में पिछले कुछ महीनों से जारी गिरावट के कारण निफ्टी-50 इंडेक्स गिरावट का एक नया रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब पहुंच गया है। असल में वर्ष 1990 में लांच होने के बाद केवल 2 बार ही ऐसा हुआ है जब निफ्टी-50 इंडेक्स ने लगातार 5 महीने या इससे लंबे समय तक मंथली बेसिस पर नेगेटिव रिटर्न दिया हो। निफ्टी-50 में वर्तमान में देखी जा रही गिरावट पिछले 30 वर्षों में इस इंडेक्स का मंथली रिटर्न के लिहाज से तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन होगा। फरवरी 2025 में अब तक निफ्टी-50 में 4 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है जबकि पिछले 5 महीनों में यह इंडेक्स 12.6 प्रतिशत नीचे आ चुका है। इस दौरान निफ्टी-50 में शामिल प्रत्येक 5 में से 1 शेयर में 28 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। इस बार चिंताजनक पहलू यह है कि वर्तमान गिरावट की स्थिति में पीक लेवल से निफ्टी-50 में अब तक केवल 13% की ही गिरावट आई है जो पूर्व में लगातार 4 या उससे अधिक महीनों तक गिरावट दर्ज करने के अन्य मामलों के समय निफ्टी-50 इंडेक्स में आई गिरावट के मुकाबले काफी कम है। उपलब्ध डाटा के अनुसार पिछले 30 वर्ष में लगातार 4 या इससे अधिक महीनों में निफ्टी-50 इंडेक्स द्वारा (वर्तमान परिवेश को हटा दिया जाए तो) मंथली नेगेटिव रिटर्न दिए जाने के कुल 5 मामले दर्ज हैं। इन पांचों मामलों में निफ्टी-50 इंडेक्स में एवरेज गिरावट का लेवल 26.8% रहा जो वर्तमान परिवेश में अब तक दर्ज की गई गिरावट की तुलना में दोगुना से भी अधिक है।  निफ्टी-50 इंडेक्स ने सितंबर 1994 से अप्रेल 1995 तक लगातार 8 महीने तक नेगेटिव रिटर्न दिया था व इस दौरान निफ्टी-50 इंडेक्स 31.4% घटा था। इसके अलावा लगातार 5 महीने तक नेगेटिव रिटर्न देने का एक परिवेश जुलाई 1996 से नवंबर 1996 के बीच भी देखा गया था जब निफ्टी-50 में 26% की गिरावट आई थी।

Share
‘गिरावट का रिकॉर्ड’ बनाने की ओर शेयर बाजार!

 शेयर बाजारों में पिछले कुछ महीनों से जारी गिरावट के कारण निफ्टी-50 इंडेक्स गिरावट का एक नया रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब पहुंच गया है। असल में वर्ष 1990 में लांच होने के बाद केवल 2 बार ही ऐसा हुआ है जब निफ्टी-50 इंडेक्स ने लगातार 5 महीने या इससे लंबे समय तक मंथली बेसिस पर नेगेटिव रिटर्न दिया हो। निफ्टी-50 में वर्तमान में देखी जा रही गिरावट पिछले 30 वर्षों में इस इंडेक्स का मंथली रिटर्न के लिहाज से तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन होगा। फरवरी 2025 में अब तक निफ्टी-50 में 4 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है जबकि पिछले 5 महीनों में यह इंडेक्स 12.6 प्रतिशत नीचे आ चुका है। इस दौरान निफ्टी-50 में शामिल प्रत्येक 5 में से 1 शेयर में 28 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। इस बार चिंताजनक पहलू यह है कि वर्तमान गिरावट की स्थिति में पीक लेवल से निफ्टी-50 में अब तक केवल 13% की ही गिरावट आई है जो पूर्व में लगातार 4 या उससे अधिक महीनों तक गिरावट दर्ज करने के अन्य मामलों के समय निफ्टी-50 इंडेक्स में आई गिरावट के मुकाबले काफी कम है। उपलब्ध डाटा के अनुसार पिछले 30 वर्ष में लगातार 4 या इससे अधिक महीनों में निफ्टी-50 इंडेक्स द्वारा (वर्तमान परिवेश को हटा दिया जाए तो) मंथली नेगेटिव रिटर्न दिए जाने के कुल 5 मामले दर्ज हैं। इन पांचों मामलों में निफ्टी-50 इंडेक्स में एवरेज गिरावट का लेवल 26.8% रहा जो वर्तमान परिवेश में अब तक दर्ज की गई गिरावट की तुलना में दोगुना से भी अधिक है।  निफ्टी-50 इंडेक्स ने सितंबर 1994 से अप्रेल 1995 तक लगातार 8 महीने तक नेगेटिव रिटर्न दिया था व इस दौरान निफ्टी-50 इंडेक्स 31.4% घटा था। इसके अलावा लगातार 5 महीने तक नेगेटिव रिटर्न देने का एक परिवेश जुलाई 1996 से नवंबर 1996 के बीच भी देखा गया था जब निफ्टी-50 में 26% की गिरावट आई थी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news