TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

12-06-2026

मोदी सरकार ने इंडियन इकोनॉमी के साथ सामाजिक व्यवस्था पर डाला गहरा प्रभाव : डॉ. बैराठी

  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो चुके हैं। इन 12 वर्षों में मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिसने देश की इकोनॉमी के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। मोदी सरकार के कई फैसलों ने इंडिया की राजनीति, इकोनॉमी, सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था पर गहरा प्रभाव डाला है। जयपुर बेस्ड प्रमुख फुटवियर कारोबारी व इंडियन फुटवियर एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. सौरभ बैराठी के अनुसार मोदी सरकार ने बीते 12 वर्षों में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिसने देश में बहुत बड़े आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन लाने का काम किया है। ज्यादातर योजनाएं महिलाओं से संबंधित हैं। इनमें से कुछ विशेष योजनाएं स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन प्रमुख रूप से शामिल है। मोदी सरकार ने पूरे देश को ‘वन नेशन-वन टैक्स’ व्यवस्था में लाने का प्रयास किया गया। इसे स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा कर सुधार माना जाता है। मोदी सरकार ने 12 वर्षों में रेलवे, हाइवे, एक्सप्रेसवे, एविएशन सेक्टर, फार्मास्युटिकल्स, ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इंडिया, जनधन खाता व यूपीआई इंफ्रास्ट्रक्चर (डिजिटल पेमेंट) के विकास के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं।  डिजिटल भुगतान व्यवस्था ने इंडिया को दुनिया की सबसे बड़ी रियल-टाइम पेमेंट अर्थव्यवस्थाओं में ला खड़ा किया। इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से हाइवे नेटवर्क का विस्तार 1.5 लाख किलोमीटर से ज्यादा हो चुका है। देश में 74 से बढक़र 160 से ज्यादा एयरपोर्ट संचालन में हैं। सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। मेट्रो शहरों से आगे बढक़र मेट्रो ट्रेन अन्य शहरों तक पहुंच चुके हैं। नमो भारत ट्रेनों का भी लगातार विस्तार हो रहा है। रेलवे की लाइनों का इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है और सभी बड़े, मंझोले और अन्य रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प करने वाला प्रोजेक्ट जारी है। देश में जिस तेजी से डिजिटल पेमेंट में क्रांति आई, वह पूरे विश्व के लिए मिसाल बन चुका है।

Share
मोदी सरकार ने इंडियन इकोनॉमी के साथ सामाजिक व्यवस्था पर डाला गहरा प्रभाव : डॉ. बैराठी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो चुके हैं। इन 12 वर्षों में मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिसने देश की इकोनॉमी के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। मोदी सरकार के कई फैसलों ने इंडिया की राजनीति, इकोनॉमी, सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था पर गहरा प्रभाव डाला है। जयपुर बेस्ड प्रमुख फुटवियर कारोबारी व इंडियन फुटवियर एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. सौरभ बैराठी के अनुसार मोदी सरकार ने बीते 12 वर्षों में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिसने देश में बहुत बड़े आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन लाने का काम किया है। ज्यादातर योजनाएं महिलाओं से संबंधित हैं। इनमें से कुछ विशेष योजनाएं स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन प्रमुख रूप से शामिल है। मोदी सरकार ने पूरे देश को ‘वन नेशन-वन टैक्स’ व्यवस्था में लाने का प्रयास किया गया। इसे स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा कर सुधार माना जाता है। मोदी सरकार ने 12 वर्षों में रेलवे, हाइवे, एक्सप्रेसवे, एविएशन सेक्टर, फार्मास्युटिकल्स, ग्रीन एनर्जी, डिजिटल इंडिया, जनधन खाता व यूपीआई इंफ्रास्ट्रक्चर (डिजिटल पेमेंट) के विकास के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं।  डिजिटल भुगतान व्यवस्था ने इंडिया को दुनिया की सबसे बड़ी रियल-टाइम पेमेंट अर्थव्यवस्थाओं में ला खड़ा किया। इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से हाइवे नेटवर्क का विस्तार 1.5 लाख किलोमीटर से ज्यादा हो चुका है। देश में 74 से बढक़र 160 से ज्यादा एयरपोर्ट संचालन में हैं। सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। मेट्रो शहरों से आगे बढक़र मेट्रो ट्रेन अन्य शहरों तक पहुंच चुके हैं। नमो भारत ट्रेनों का भी लगातार विस्तार हो रहा है। रेलवे की लाइनों का इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है और सभी बड़े, मंझोले और अन्य रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प करने वाला प्रोजेक्ट जारी है। देश में जिस तेजी से डिजिटल पेमेंट में क्रांति आई, वह पूरे विश्व के लिए मिसाल बन चुका है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news