ट्यूर माय इन्डिया बेस्ट ऑफ कुमाऊ हिल्स पैकेज ऑफर कर रहा है। पैकेज पांच रात और छह दिन का है। इसके तहत स्टार होटल अकोमोडेशन, ट्रांसपोर्ट, मील्स, साइटसीइंग शामिल है। पर्सनल एक्सपेंस शामिल नहीं है। ट्यूर के पहले दिन दिल्ली से नैनीताल जायेंगे। सात घंटे का सफर है। सीधे प्री-बुक्ड होटल जायेंगे और शाम को नैनी झील की विजिट कर सकते हैं। यह पियर शेप्ड लेक है और करीब दो मील में फैली है। दूसरे दिन बे्रकफास्ट के बाद नैनीताल में साइटसीइंग ट्यूर रहेगा। तीसरे दिन बे्रकफास्ट के बाद रानीखेत होते हुए कौसानी जायेंगे। रानीखेत में चौबाटिया, कालिका और उपत की विजिट भी होगी। नाइट स्टे कौसानी में होगा। कौसानी नैनीताल से करीब 117 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 1890 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां की प्राकृतिक सुन्दरता को देखते हुए महात्मा गांधी ने इसे ‘स्विट्जरलैंड ऑफ इन्डिया’ कहा था। यहां से त्रिसुल, नंदा देवी और पंचचुली चोटियां नजर आती हैं। चौथे दिन भी कौसानी में ही साइटसीइंग और लीजर एक्टीविटी रहेगी। शाम को होटल आ जायेंगे, डिनर और नाइट स्टे यहीं पर होगा। पांचवे दिन बे्रकफास्ट के बाद अलमोड़ा जायेंगे। रास्ते में प्राकृतिक दृश्य नजर आयेंगे, जो यात्रा को याददार बनायेंगे। सीधे होटल जायेंगे। नाइट स्टे यहीं पर होगा। कुमाऊ हिल्स के पास ही करीब 1638 मीटर की ऊंचाई पर अलमोड़ा स्थित है। इसे कल्चरल रिचनैस, यूनिक हैंडीक्राफ्ट, व्यंजनों, वाइल्डलाइफ के लिये जाना जाता है। छठे दिन बे्रकफास्ट के बाद अलमोड़ा से डिपार्चर रहेगा। अधिक जानकारी के लिये ट्यूर माय इन्डिया की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।