TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

23-05-2026

ऑर्गेनाइज्ड गोल्ड ज्वैलरी मार्केट में 20-25 प्रतिशत की हो सकती है वृद्धि

  •  ऑर्गेनाइज्ड गोल्ड ज्वैलरी मार्केट की रेवेन्यू में इस वित्त वर्ष (2026-27) में एन्युअल लेवल पर 20-25 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, आयात में कमी को लेकर उठाए गए कदमों और अधिक कीमत के कारण वॉल्यूम में कमी आ सकती है। यह जानकारी रिपोर्ट में दी गई। क्रिसिल की रिपोर्ट में बताया गया कि सोने की ऊंची कीमतों से ज्वैलरी स्टॉक रखने की लागत बढ़ेगी और बैंकों से उधार भी अधिक लेना पड़ेगा। हालांकि रेवेन्यू और नकदी प्रवाह दोनों में वृद्धि से ऋण पर बढ़ती निर्भरता संतुलित हो जाएगी, जिससे के्रडिट प्रोफाइल स्थिर रहेगी। हालांकि, सोने की ऊंची कीमतों और आयात को कम करने के लिए हाल ही में उठाए गए नीतिगत कदमों के कारण संगठित गोल्ड ज्वैलरी खुदरा क्षेत्र में सेल्स वॉल्यूम में गत वित्त वर्ष की 8 प्रतिशत गिरावट के बाद इस वित्त वर्ष में 13-15 प्रतिशत की और गिरावट आने की आशंका है। वित्त वर्ष 2026 में, भारत ने 720 टन सोने का आयात किया, जिससे देश की 72 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा बाहर गई थी।  सोने की लगातार ऊंची कीमतों के बीच, व्यापार घाटे को कम करने और मुद्रा को सहारा देने के उपाय के रूप में, केंद्र सरकार ने हाल ही में सोने पर सीमा शुल्क बढ़ा दिया है। इसका उद्देश्य सोने की डिमांड को कम करना और इसके आयात पर अंकुश लगाना है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके परिणामस्वरूप, कोविड-19 से प्रभावित वित्त वर्ष 2021 को छोडक़र, इस क्षेत्र में बिक्री की मात्रा एक दशक में सबसे निचले स्तर पर पहुंचने की आशंका है। क्रिसिल रेटिंग्स के डायरेक्टर ने कहा केंद्र सरकार द्वारा सोने पर सीमा शुल्क को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का निर्णय सोने के आभूषणों की डिमांड पर काफी नकारात्मक प्रभाव डालेगा। हालांकि निवेश की मांग के कारण सोने की छड़ों और सिक्कों की ओर मजबूत रुझान देखा जा रहा है, लेकिन इससे समग्र मांग में आई गिरावट की पूरी तरह भरपाई होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप, सोने के आभूषणों के खुदरा क्षेत्र की मात्रा इस वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 13-15 प्रतिशत घटकर 620-640 टन रह जाएगी, जो गत एक दशक में नहीं देखी गई है। हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी से खुदरा विके्रताओं को इन्वेंट्री में लाभ होगा, लेकिन इनमें से कुछ लाभ ग्राहकों को अधिक छूट देकर थोक बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जा सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त, विज्ञापन संबंधी खर्चों में वृद्धि और सोने की छड़ों और सिक्कों के व्यापार से खुदरा विके्रताओं के सकल लाभ पर दबाव पड़ेगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, नियमों में और बदलाव, सोने की खरीद पर संभावित सरकारी प्रतिबंध और उपभोक्ता भावना में बदलाव पर नजर रखना जरूरी है।

Share
ऑर्गेनाइज्ड गोल्ड ज्वैलरी मार्केट में 20-25 प्रतिशत की हो सकती है वृद्धि

 ऑर्गेनाइज्ड गोल्ड ज्वैलरी मार्केट की रेवेन्यू में इस वित्त वर्ष (2026-27) में एन्युअल लेवल पर 20-25 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, आयात में कमी को लेकर उठाए गए कदमों और अधिक कीमत के कारण वॉल्यूम में कमी आ सकती है। यह जानकारी रिपोर्ट में दी गई। क्रिसिल की रिपोर्ट में बताया गया कि सोने की ऊंची कीमतों से ज्वैलरी स्टॉक रखने की लागत बढ़ेगी और बैंकों से उधार भी अधिक लेना पड़ेगा। हालांकि रेवेन्यू और नकदी प्रवाह दोनों में वृद्धि से ऋण पर बढ़ती निर्भरता संतुलित हो जाएगी, जिससे के्रडिट प्रोफाइल स्थिर रहेगी। हालांकि, सोने की ऊंची कीमतों और आयात को कम करने के लिए हाल ही में उठाए गए नीतिगत कदमों के कारण संगठित गोल्ड ज्वैलरी खुदरा क्षेत्र में सेल्स वॉल्यूम में गत वित्त वर्ष की 8 प्रतिशत गिरावट के बाद इस वित्त वर्ष में 13-15 प्रतिशत की और गिरावट आने की आशंका है। वित्त वर्ष 2026 में, भारत ने 720 टन सोने का आयात किया, जिससे देश की 72 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा बाहर गई थी।  सोने की लगातार ऊंची कीमतों के बीच, व्यापार घाटे को कम करने और मुद्रा को सहारा देने के उपाय के रूप में, केंद्र सरकार ने हाल ही में सोने पर सीमा शुल्क बढ़ा दिया है। इसका उद्देश्य सोने की डिमांड को कम करना और इसके आयात पर अंकुश लगाना है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके परिणामस्वरूप, कोविड-19 से प्रभावित वित्त वर्ष 2021 को छोडक़र, इस क्षेत्र में बिक्री की मात्रा एक दशक में सबसे निचले स्तर पर पहुंचने की आशंका है। क्रिसिल रेटिंग्स के डायरेक्टर ने कहा केंद्र सरकार द्वारा सोने पर सीमा शुल्क को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का निर्णय सोने के आभूषणों की डिमांड पर काफी नकारात्मक प्रभाव डालेगा। हालांकि निवेश की मांग के कारण सोने की छड़ों और सिक्कों की ओर मजबूत रुझान देखा जा रहा है, लेकिन इससे समग्र मांग में आई गिरावट की पूरी तरह भरपाई होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप, सोने के आभूषणों के खुदरा क्षेत्र की मात्रा इस वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 13-15 प्रतिशत घटकर 620-640 टन रह जाएगी, जो गत एक दशक में नहीं देखी गई है। हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी से खुदरा विके्रताओं को इन्वेंट्री में लाभ होगा, लेकिन इनमें से कुछ लाभ ग्राहकों को अधिक छूट देकर थोक बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जा सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त, विज्ञापन संबंधी खर्चों में वृद्धि और सोने की छड़ों और सिक्कों के व्यापार से खुदरा विके्रताओं के सकल लाभ पर दबाव पड़ेगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, नियमों में और बदलाव, सोने की खरीद पर संभावित सरकारी प्रतिबंध और उपभोक्ता भावना में बदलाव पर नजर रखना जरूरी है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news