इंटीरियर फर्नीचर डिजाइन को देखकर यदि आप यह सोच रहे हैं कि यह चिल्ड्रन फर्नीचर है तो ऐसा नहीं है। यह कम्फर्ट, इमोशनल कनेक्शन वाले डिजाइन हैं और इसे नियोटीजेनिक डिजाइन कहा जा रहा है। यह होम इंटीरियर्स को नया लुक देने के लिये पेश किया गया है। राउंडेड, सॉफ्ट टच वाले इंटीरियर्स की फुल रेंज को डिजाइन किया जा रहा है। साठ के दशक में राउंड कॉर्नर वाले फर्नीचर का ट्रेंड आया था और अब फिर से यह ट्रेंड जोर पकड़ रहा है।