ट्यूर माय इन्डिया ‘चारधाम पिलग्रीमेज ट्यूर’ ऑफर कर रहा है। पैकेज 11 रात और 12 दिन का है और दिल्ली से प्रारम्भ होता है। चार धाम यात्रा के तहत बद्रीनाथ धाम मंदिर, केदारनाथ धाम मंदिर, गंगोत्री धाम मंदिर और यमुनोत्री धाम मंदिर के दर्शन करवाये जाते हैं। हाल ही में मंदिरों के पट खुले और यात्रा शुरू हो चुकी है। ट्यूर दिल्ली से शुरू होती है। पहले दिन सवेरे दिल्ली से ऋषिकेश जायेंगे। यह दूरी करीब छह घंटे की है। ऋषिकेश पहुंचकर होटल चैकइन करेंगे। दिन में राम झूला, लक्ष्मण झूला, स्वर्ग आश्रम की विजिट होगी, शाम को गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं। रात्री प्रवास ऋषिकेश में ही होगा। दूसरे दिन सवेरे बे्रकफास्ट के बाद बारकोट जायेंगे। यह दूरी करीब सात घंटे की है। रास्ते में मसूरी स्थित कैम्प्टी फॉल्स का अवलोकन होगा। बारकोट पहुंचकर होटल चैकइन करेंगे। नाइट स्टे यहीं पर होगा। तीसरे दिन सवेरे जल्दी बे्रकफास्ट के बाद जानकी चट्टी जायेंगे और यहीं से यमुनोत्री ट्रेक लेंगे। ट्रेकिंग दूरी पैदल या घोड़े या डोली से तय कर सकते हैं। यह करीब 7 किलोमीटर का ट्रेक है। पहुंचकर जमनाबाई कुंड में स्नान करेंगे और सूर्य कुंड में आलू या चावल पकायेंगे। यह प्रसाद माना जाता है। यहां पर यमुनाजी की भव्य आरती में शामिल होंगे। वापस बारकोट आ जायेंगे। यहीं पर रात्री प्रवास होगा। चौथे दिन सवेरे बे्रकफास्ट के बाद उत्तरकाशी जायेंगे। दूरी करीब चार घंटे की है। वहां पर विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। नाइट स्टे उत्तरकाशी में होगा। पांचवे दिन सवेरे जल्दी गंगोत्री के लिये निकलेंगे। यह 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हिमालय की बर्फीली चोटियों से घिरा हुआ है और यहां पर गंगोत्री मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। वापस उत्तरकाशी लौट आयेंगे। नाइट स्टे यहीं पर होगा। छठे दिन सवेरे बे्रकफास्ट के बाद गुप्तकाशी जायेंगे। दूरी करीब 210 किलोमीटर की है और पहुंचने में करीब 7 घंटे लगते हैं। अराइवल के बाद होटल में चैकइन करेंगे। रात्री प्रवास यहीं पर होगा। अगले दिन गौरी कुंड के लिये निकलेंगे। बस यहीं से केदारनाथ ट्रेक शुरू होता है। दूरी करीब 14 किलोमीटर की है। यहां पर भी पोनी या डोली हायर कर सकते हैं। पहुंचकर केदारनाथ ज्योर्तिंलिंग के दर्शन करेंगे। रात्री प्रवास केदारनाथ में ही होगा। सातवे दिन मंदिर में दर्शन के बाद गौरी कुंड आ जायेंगे। इसके बाद पीपलकोटी जायेंगे। यह दूरी करीब पांच घंटे की है। बे्रकफास्ट के बाद जोशीमठ होते हुए बद्रीनाथ धाम जायेंगे। दूरी करीब तीन घंटे की है। बद्रीनाथ पहुंचकर होटल में चैकइन करेंगे और शाम को मंदिर में आरती में शामिल होंगे। नाइट स्टे बद्रीनाथ में ही होगा। आठवे दिन सवेरे तप्त कुंड में स्नान करेंगे और बाद में धार्मिक स्थान जैसे व्यास गुफा, भीमकुंड आदि की विजिट होगी। इसके बाद सात घंटे की दूरी पर स्थित श्रीनगर जायेंगे। नवे दिन सवेरे बे्रकफास्ट के बाद हरिद्वार के लिये निकलेंगे। दूरी करीब चार घंटे की है। होटल चैकइन करेंगे। हरिद्वार में मंसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर में दर्शन करेंगे, शाम को गंगा आरती में शामिल होंगे। नाइट स्टे हरिद्वार में ही होगा। दसवे दिन बे्रकफास्ट के बाद हरिद्वार से दिल्ली के लिये डिपार्चर रहेगा। अधिक जानकारी के लिये ट्यूर माय इन्डिया की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या मोबाइल नम्बर 9212777224 पर कॉल कर सकते हैं।