ट्यूर माय इन्डिया 6 रात/ 7 दिन का स्प्लेंडर पैकेज ऑफर कर रहा है। पैकेज के तहत थ्री स्टार होटल अकोमोडेशन, ट्रांसपोर्ट ट्रांसफर, मील्स और साइटसीइंग शामिल है। कश्मीर हनीमून कपल्स, फैमिली ट्रिप, सोलो ट्रिप के लिये परफेक्ट डेस्टीनेशन है। दुनियाभर से ट्यूरिस्ट यहां पर आते हैं। यह ट्यूर सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर आदि की सैर का अवसर दे रहा है। ट्यूर के फस्र्ट डे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पर ट्यूर माय इन्डिया का प्रतिनिधि मिलेगा जो श्रीनगर लेकर जायेगा। लोकल रेस्तरां में लंच होगा। होटल पहुंचकर चैकइन करेंगे। शाम लीजर ट्रैवल के लिये होगी, इसके तहत पर्सनली घूम सकते हैं। दूसरे दिन श्रीनगर में साइटसीइंग के लिये रहेगा। बे्रकफास्ट के बाद मुगल गार्डन, निशाद गार्डन, शालीमार बाग, चश्मे शाही गार्डन, शंकराचार्य मंदिर के दर्शन करेंगे, शिकार राइड लेंगे। शाम को शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं। नाइट स्टे हाउसबोट में होगा। तीसरे दिन बे्रकफास्ट के बाद सोनमर्ग जायेंगे। यहां पर साइटसीइंग होगी। ताजीवास ग्लेशियर का अवलोकन करेंगे। सोनमर्ग को गेटवे टू लद्दाख भी कहा जाता है। शाम को श्रीनगर लौट आयेंगे और होटल में नाइट स्टे रहेगा। चौथे दिन बे्रकफास्ट के बाद पहलगाम जायेंगे। यहां पर केसर के बाग, चंदनवाडी, स्नो पॉइंट, पोनी राइड का आनंद ले सकते हैं। शाम को होटल आ जायेंगे। पांचवे दिन बे्रकफास्ट के बाद गुलमर्ग जायेंगे। यह दूरी करीब 140 किलोमीटर की है। यहां पर गोंडोला राइड, गोल्फ कोर्स, चिल्ड्रन पार्क की विजिट होंगी। छठे दिन बे्रकफास्ट के बाद गुलमर्ग में साइटसीइंग रहेगी। इसके बाद श्रीनगर के लिये निकल जायेंगे। हाउसबोट में चैकइन करेंगे और नाइट स्टे यहीं पर रहेगा। सातवे दिन बुफे बे्रकफास्ट के बाद श्रीनगर से जम्मू एयरपोर्ट/ रेलवे स्टेशन के लिये डिपार्चर होगा। पैकेज में होटल प्रवास/ हाउसबोट स्टे, शिकारा राइड इन डल लेक, ट्रांसपोर्ट ट्रांसपोर्ट, साइटसीइंग शामिल है। अधिक जानकारी के लिये ट्यूर माय इन्डिया की वेबसाइट पर लागइन कर सकते हैं।