TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

01-07-2025

तेजी से बढ़ रहा है इंडिया का रिटेल सेक्टर

  •  भारत का रिटेल सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले महीनों में इसके और तीव्र गति से बढऩे की उम्मीद है, यह जानकारी रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) की ओर से दी गई।  मौजूदा समय में भारत के रिटेल सेक्टर की वैल्यू करीब 900 अरब डॉलर है। आरएआई के अनुसार, देश का रिटेल सेक्टर वर्तमान में 5 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है, जल्द ही यह गति पकड़ेगा और 9 से 10 प्रतिशत की वृद्धि दर पर पहुंच जाएगा। आरएआई के सीईओ कुमार राजगोपालन ने कहा कि महामारी के ठीक बाद, रिटेल सेक्टर ने 20 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ जोरदार वापसी की है। उन्होंने कहा कि हालांकि, गत एक साल में वृद्धि दर धीमी होकर लगभग 5 प्रतिशत रह गई। लेकिन, अब बाजार स्थिर होने, उपभोक्ताओं द्वारा अधिक खर्च करने और सही उपभोक्ता आधार के साथ, यह सेक्टर एक बार फिर तेजी से विकास के संकेत दे रहा है। आरएआई के 62वें खुदरा व्यापार सर्वेक्षण के अनुसार, मई 2025 में भारत भर में रिटेल बिक्री में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह कई महीनों तक बिक्री में 4 से 5 प्रतिशत की मध्यम वृद्धि के बाद एक महत्वपूर्ण सुधार है। क्षेत्रवार आधार पर, दक्षिण भारत ने मई में रिटेल बिक्री में 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सबसे अधिक बढ़त हासिल की। रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी भारत में रिटेल बिक्री में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में क्रमश: 6 प्रतिशत और 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। विभिन्न सेगमेंट में, क्विक सर्विस रेस्तरां (क्यूएसआर) ने 10 प्रतिशत की सबसे अधिक वृद्धि दिखाई है। फर्नीचर के साथ-साथ कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। राजगोपालन ने कहा कि यह वृद्धि दर्शाती है कि लोग अब अधिक खर्च करने को तैयार हैं। उपभोक्ता भावना में सुधार से रिटेल बिक्री में और तेजी आ सकती है और निकट भविष्य में यह क्षेत्र दोहरे अंकों की वृद्धि के करीब पहुंच सकता है।

Share
तेजी से बढ़ रहा है इंडिया का रिटेल सेक्टर

 भारत का रिटेल सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले महीनों में इसके और तीव्र गति से बढऩे की उम्मीद है, यह जानकारी रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) की ओर से दी गई।  मौजूदा समय में भारत के रिटेल सेक्टर की वैल्यू करीब 900 अरब डॉलर है। आरएआई के अनुसार, देश का रिटेल सेक्टर वर्तमान में 5 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है, जल्द ही यह गति पकड़ेगा और 9 से 10 प्रतिशत की वृद्धि दर पर पहुंच जाएगा। आरएआई के सीईओ कुमार राजगोपालन ने कहा कि महामारी के ठीक बाद, रिटेल सेक्टर ने 20 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ जोरदार वापसी की है। उन्होंने कहा कि हालांकि, गत एक साल में वृद्धि दर धीमी होकर लगभग 5 प्रतिशत रह गई। लेकिन, अब बाजार स्थिर होने, उपभोक्ताओं द्वारा अधिक खर्च करने और सही उपभोक्ता आधार के साथ, यह सेक्टर एक बार फिर तेजी से विकास के संकेत दे रहा है। आरएआई के 62वें खुदरा व्यापार सर्वेक्षण के अनुसार, मई 2025 में भारत भर में रिटेल बिक्री में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह कई महीनों तक बिक्री में 4 से 5 प्रतिशत की मध्यम वृद्धि के बाद एक महत्वपूर्ण सुधार है। क्षेत्रवार आधार पर, दक्षिण भारत ने मई में रिटेल बिक्री में 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सबसे अधिक बढ़त हासिल की। रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी भारत में रिटेल बिक्री में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में क्रमश: 6 प्रतिशत और 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। विभिन्न सेगमेंट में, क्विक सर्विस रेस्तरां (क्यूएसआर) ने 10 प्रतिशत की सबसे अधिक वृद्धि दिखाई है। फर्नीचर के साथ-साथ कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। राजगोपालन ने कहा कि यह वृद्धि दर्शाती है कि लोग अब अधिक खर्च करने को तैयार हैं। उपभोक्ता भावना में सुधार से रिटेल बिक्री में और तेजी आ सकती है और निकट भविष्य में यह क्षेत्र दोहरे अंकों की वृद्धि के करीब पहुंच सकता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news