TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

20-04-2026

आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 9% बढक़र 14,755 करोड़ रुपये पर

  •  आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को बताया कि मार्च 2026 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 9.28 प्रतिशत बढक़र 14,755 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में उसने 13,502 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। देश में निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 8.5 प्रतिशत बढक़र 13,702 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 12,630 करोड़ रुपये था। हाल में समाप्त हुए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बैंक का कर-पश्चात लाभ 6.2 प्रतिशत बढक़र 50,147 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 47,227 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में, बैंक ने अपनी मुख्य शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जो 22,979 करोड़ रुपये रही, जबकि ट्रेजरी को छोडक़र गैर ब्याज आय 5.6 प्रतिशत बढक़र 7,415 करोड़ रुपये हो गई। समीक्षाधीन तिमाही के लिए परिचालन व्यय 12 प्रतिशत बढक़र 12,089 करोड़ रुपये हो गया। संपत्ति की गुणवत्ता के लिहाज से सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात में सुधार हुआ और यह 1.40 प्रतिशत रहा, जो दिसंबर में 1.53 प्रतिशत और एक साल पहले 1.67 प्रतिशत था। बैंक का प्रावधान मार्च तिमाही में गिरकर 96.16 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 891 करोड़ रुपये और दिसंबर तिमाही में 2,556 करोड़ रुपये था। 

Share
आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 9% बढक़र 14,755 करोड़ रुपये पर

 आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को बताया कि मार्च 2026 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 9.28 प्रतिशत बढक़र 14,755 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में उसने 13,502 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। देश में निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 8.5 प्रतिशत बढक़र 13,702 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 12,630 करोड़ रुपये था। हाल में समाप्त हुए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बैंक का कर-पश्चात लाभ 6.2 प्रतिशत बढक़र 50,147 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 47,227 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में, बैंक ने अपनी मुख्य शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जो 22,979 करोड़ रुपये रही, जबकि ट्रेजरी को छोडक़र गैर ब्याज आय 5.6 प्रतिशत बढक़र 7,415 करोड़ रुपये हो गई। समीक्षाधीन तिमाही के लिए परिचालन व्यय 12 प्रतिशत बढक़र 12,089 करोड़ रुपये हो गया। संपत्ति की गुणवत्ता के लिहाज से सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात में सुधार हुआ और यह 1.40 प्रतिशत रहा, जो दिसंबर में 1.53 प्रतिशत और एक साल पहले 1.67 प्रतिशत था। बैंक का प्रावधान मार्च तिमाही में गिरकर 96.16 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 891 करोड़ रुपये और दिसंबर तिमाही में 2,556 करोड़ रुपये था। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news