TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

20-04-2026

एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 7% बढक़र 20,351 करोड़ रुपये पर

  •  एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 8.04 प्रतिशत बढक़र 20,350.76 करोड़ रुपये रहा। मुंबई मुख्यालय वाले इस बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की इसी अवधि में 18,834.88 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता का चौथी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 9.11 प्रतिशत बढक़र 19,221.05 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछली दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक ने 18,653.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। समीक्षाधीन तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) में बैंक की कुल आय बढक़र 89,809 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 89,488 करोड़ रुपये थी। कुल खर्च 62,951 करोड़ रुपये से घटकर 62,006 करोड़ रुपये रह गया। बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (जीएनपीए) का अनुपात 1.15' था, जो इससे पिछली दिसंबर तिमाही के अंत में 1.24 प्रतिशत और एक साल पहले की समान अवधि में 1.33 प्रतिशत था।

Share
एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 7% बढक़र 20,351 करोड़ रुपये पर

 एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 8.04 प्रतिशत बढक़र 20,350.76 करोड़ रुपये रहा। मुंबई मुख्यालय वाले इस बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की इसी अवधि में 18,834.88 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था। देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता का चौथी तिमाही का एकल शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 9.11 प्रतिशत बढक़र 19,221.05 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछली दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक ने 18,653.75 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। समीक्षाधीन तिमाही (जनवरी-मार्च 2026) में बैंक की कुल आय बढक़र 89,809 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 89,488 करोड़ रुपये थी। कुल खर्च 62,951 करोड़ रुपये से घटकर 62,006 करोड़ रुपये रह गया। बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (जीएनपीए) का अनुपात 1.15' था, जो इससे पिछली दिसंबर तिमाही के अंत में 1.24 प्रतिशत और एक साल पहले की समान अवधि में 1.33 प्रतिशत था।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news