हमारे देश में ऑनलाइन शॉपिंग में अब अगली बड़ी तेजी छोटे शहरों के कंटेंट क्रिएटर्स के बल पर आयेगी। फैशन रिटेलर मिंत्रा के अनुसार कंटेंट, कम्यूनिटी और ऑनलाइन शॉपिंग के बीच बढ़ते तालमेल के बीच कम्पनी क्रिएटर बेस्ड कॉमर्स में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। मिंत्रा ने अल्टीमेंट ग्लैम क्लैन क्रिएटर प्रोग्राम में नया फीचर शुरू किया है। यह कदम देश में डिजिटल कॉमर्स के तंत्र में दस लाख क्रिएटर्स को जोडऩे के प्रयास का हिस्सा है। फैशन सम्बंधी सर्च कैटलॉग आधारित ब्राउजिंग से कंटेंट बेस्ड एक्सप्लोरेशन की दिशा में बढ़ रही है। इसलिये क्रिएटर और ऑनलाइन कम्युनिटी तेजी से इस बात को आकार दे रहे हैं कि उपभोक्ता रुझान, उत्पादों और ब्राण्ड्स को कैसे ढूंढते हैं। मिंत्रा के एक अधिकारी के अनुसार क्रिएटर्स की अगुवाई वाली खरीदारी पहले से ही मिंत्रा के रेवेन्यू में करीब 10 प्रतिशत का योगदान दे रही है। लक्ष्य दस लाख क्रिएटर्स को सशक्त बनाना है ताकि वे देश के डिजिटल कॉमर्स की अगली लहर को आगे बढ़ा सकें।