TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

20-06-2025

रिचेस्ट इंडियन्स की 93 परसेंट संपत्ति शेयर बाजार से लिंक : रिपोर्ट

  •  भारत के अमीरों की 93' संपत्ति लिस्टेड कंपनियों यानी शेयर बाजार से जुड़ी हुई है। 360वन वेल्थ की एक रिपोर्ट को रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के साथ मिलकर तैयार किया गया है, और इसमें 2,013 इलीट इंडियन्स शामिल हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 100 लाख करोड़ से ज्यादा है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं आकाश और अनंत अंबानी, जिनकी व्यक्तिगत संपत्ति 3.59 लाख करोड़ है। वहीं महिलाओं की लिस्ट में टॉप पर हैं ईशा अंबानी। दिलचस्प बात है महिलाएं अब देश की कुल संपत्ति का 24' हिस्सेदार हैं और फार्मा सेक्टर में उनकी भागीदारी 33' तक पहुंच चुकी है। भारत के ज्यादा अमीर लोग मुंबई में रहते हैं, यहां के 577 वेल्थ क्रिएटर्स देश की कुल संपत्ति का 40' कंट्रोल करते हैं। दिल्ली 17' और बेंगलुरु 8' हिस्सेदारी के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के टॉप बिजनेस हाउस, रिलायंस, अडानी और टाटा ग्रुप की प्रमोटर फैमिली मिलकर 36 लाख करोड़ की संपत्ति रखती हैं, यानी कुल प्रमोटर वेल्थ का 24' हिस्सा। ज्यादा औसत वेल्थ बैंकिंग सेक्टर में है, 8,500 करोड़ प्रति व्यक्ति, उसके बाद टेलीकॉम (8,400 करोड़) व एविएशन (7,900 करोड़) आते हैं। फार्मा, आईटी और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर मिलकर 26' वेल्थ क्रिएशन कर रहे हैं। जो युवा उद्यमी 40 साल से कम उम्र के हैं, उनमें से ज्यादातर ने दौलत डिजिटल इकोनॉमी से बनाई है।

Share
रिचेस्ट इंडियन्स की 93 परसेंट संपत्ति शेयर बाजार से लिंक : रिपोर्ट

 भारत के अमीरों की 93' संपत्ति लिस्टेड कंपनियों यानी शेयर बाजार से जुड़ी हुई है। 360वन वेल्थ की एक रिपोर्ट को रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के साथ मिलकर तैयार किया गया है, और इसमें 2,013 इलीट इंडियन्स शामिल हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 100 लाख करोड़ से ज्यादा है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं आकाश और अनंत अंबानी, जिनकी व्यक्तिगत संपत्ति 3.59 लाख करोड़ है। वहीं महिलाओं की लिस्ट में टॉप पर हैं ईशा अंबानी। दिलचस्प बात है महिलाएं अब देश की कुल संपत्ति का 24' हिस्सेदार हैं और फार्मा सेक्टर में उनकी भागीदारी 33' तक पहुंच चुकी है। भारत के ज्यादा अमीर लोग मुंबई में रहते हैं, यहां के 577 वेल्थ क्रिएटर्स देश की कुल संपत्ति का 40' कंट्रोल करते हैं। दिल्ली 17' और बेंगलुरु 8' हिस्सेदारी के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के टॉप बिजनेस हाउस, रिलायंस, अडानी और टाटा ग्रुप की प्रमोटर फैमिली मिलकर 36 लाख करोड़ की संपत्ति रखती हैं, यानी कुल प्रमोटर वेल्थ का 24' हिस्सा। ज्यादा औसत वेल्थ बैंकिंग सेक्टर में है, 8,500 करोड़ प्रति व्यक्ति, उसके बाद टेलीकॉम (8,400 करोड़) व एविएशन (7,900 करोड़) आते हैं। फार्मा, आईटी और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर मिलकर 26' वेल्थ क्रिएशन कर रहे हैं। जो युवा उद्यमी 40 साल से कम उम्र के हैं, उनमें से ज्यादातर ने दौलत डिजिटल इकोनॉमी से बनाई है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news